1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Phone Speed: फोन स्लो हो गया तो ऐसे तेज करें इसकी प्रोसेसिंग, फोन चलेगा टनाटन

Phone Speed: फोन स्लो हो गया तो ऐसे तेज करें इसकी प्रोसेसिंग, फोन चलेगा टनाटन

 Published : Apr 13, 2026 08:05 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 08:05 pm IST

अगर फोन की स्पीड बहुत धीमी हो गई है तो ऐसा नहीं है कि नया फोन ही लेना पड़ेगा. कई टिप्स ऐसे हैं जिन्हें अपनाकर फोन टनाटन स्पीड से चलने लगेगा।

Smartphobe Speed- India TV Hindi
स्मार्टफोन स्पीड Image Source : FREEPIK

Phone Speed: फोन अगर स्लो हो गया है तो जरूरी नहीं कि आपको नया फोन लेने की ही जरूरत हो। नए फोन को लिए बिना भी आप अपने फोन की स्पीड को बढ़ा सकते हैं और कुछ टिप्स के जरिए अपने फोन को फास्ट कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने फोन की प्रोसेसिंग तेज कर सकते हैं-

सबसे पहले फोन की स्टोरेज खाली करें 

जब फोन की मेमोरी 80-90 परसेंट भर जाती है, तो सिस्टम को फाइल्स खोजने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। फोन में से अनचाहे ऐप्स हटा देने चाहिए और उन ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए जिन्हें आप महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। बड़ी फाइल्स डिलीट करें और व्हाट्सऐप वीडियो और पुराने डाउनलोड्स को साफ करें। आपको आपके फोन के बड़े डेटा को खाली करना चाहिए और इसे लैपटॉप या टैबलेट जैसे डिवाइस में शिफ्ट कर लेना चाहिए। फोटो और वीडियो को Google Photos या Drive पर शिफ्ट कर देना चाहिए।

बैकग्राउंड ऐप्स और सिंक्रोनाइज को रोकें

कई ऐप्स पर्दे के पीछे चलते रहते हैं और रैम (RAM) का इस्तेमाल करते हैं। सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा बंद करें जिनकी जरूरत नहीं है। अगर आपका फोन बहुत पुराना है, तो ऑटो-सिंक बंद करने से आपको काफी आसानी हो सकती है और आपका फोन तेज हो सकता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहना चाहिए

कंपनियां अक्सर अपडेट के जरिए बग्स (Bugs) ठीक करती हैं और परफॉरमेंस बेहतर बनाती हैं। हमेशा चेक करें कि आपका फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर चल रहा है या नहीं।

Lite ऐप्स का इस्तेमाल करें

अगर आपका फोन पुराना है, तो Facebook, Messenger और Instagram के Lite वर्जन इस्तेमाल करें। ये कम रैम और कम बैटरी खर्च करते हैं।

Cache डेटा साफ यानी क्लियर करते रहना चाहिए

ऐप्स अपना काम तेज करने के लिए कुछ डेटा सेव करते हैं, जो समय के साथ वेस्ट बन जाता है और इसे समय-समय पर क्लियर करते रहना चाहिए। Settings > Storage > Cache में जाकर इसे क्लियर करें। जानकारी के लिए बता दें कि Instagram और Facebook जैसे भारी ऐप्स का Clear Cache करना फोन की स्पीड को बढ़ाने में काफी उपयोगी होता है।

एनिमेशन की स्पीड बढ़ाएं

यह एक गुप्त तरीका है जिससे फोन तुरंत 'सुपर फास्ट' महसूस होने लगेगा। इसके लिए Settings में जाकर About Phone में जाएं और Build Number पर 7 बार टैप करें। जिससे इसका Developer Options खुल जाएगा। Developer Options में जाकर Window animation scale और Transition animation scale और Animator duration scale को ढूंढें। इन तीनों को 0.5x पर सेट कर दें। ये वो तरीका है जिसकी मदद से आपके फोन की स्पीड काफी अच्छी तरह बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें 

स्मार्ट AC गाइडः गर्मियों में एसी चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान, चलेगा लास्ट लॉन्ग-बिजली बिल आएगा कम 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक