1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में तेजी से बढ़ी स्मार्टफोन की डिमांड, iPhone 16 का जलवा, जानें चीनी कंपनियों का हाल

भारत में तेजी से बढ़ी स्मार्टफोन की डिमांड, iPhone 16 का जलवा, जानें चीनी कंपनियों का हाल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 31, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 03:40 pm IST

भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में गजब का ग्रोथ देखने को मिला है। साल की दूसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा स्मार्टफोन शिप किए गए हैं। वहीं, iPhone 16 इस दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है।

iPhone 16- India TV Hindi
आईफोन 16 Image Source : APPLE

भारत में मोबाइल फोन की डिमांड तेजी से बढ़ी है। साल की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट ने 8 प्रतिशत का साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज किया है। मार्केट रिसर्च फर्म के मुताबिक, नए लॉन्च होने वाले फोन का ग्रोथ 33 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हर बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन की डिमांड में तेजी देखी गई है। सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में iPhone 16 टॉप पर रहा है। वहीं, लंदन बेस्ड कंपनी नथिंग ने लगातार 6 तिमाही में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया है।

तेजी से बढ़ा शिपमेंट

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, पिछली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल की दूसरी तिमाही के मुकाबले इस साल भारत में ज्यादा स्मार्टफोन शिप किए गए हैं। भारत में स्मार्टफोन के ग्रोथ में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

होलसेल मार्केट की बात करें तो साल की दूसरी तिमाही में 18 प्रतिशत का ग्रोथ देखने को मिला है। अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में ग्रोथ की बात करें तो यह साल-दर-साल 37 प्रतिशत बढ़ा है। एप्पल और सैमसंग के स्मार्टफोन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा खरीदे गए हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर, सेल और ईजी EMI ऑप्शन की वजह से यूजर्स महंगे फोन खरीदने पर फोकस कर रहे हैं।

iPhone 16 का जलवा

iPhone 16 साल की दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडसेट रहा है। एप्पल ने साल की दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा आईफोन शिप किया है। चीनी कंपनियों की बात करें तो Vivo का अभी भी दबदबा कायम है। 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की कैटेगरी में Vivo Y और Vivo T सीरीज के फोन सबसे ज्यादा बिके हैं। सैमसंग दूसरे और शाओमी तीसरे नंबर पर बरकरार है। सैमसंग के Galaxy A और Galaxy S सीरीज के फोन की डिमांड सबसे ज्यादा रही है।

Nothing ने किया कमाल

नथिंग ने साल की दूसरी तिमाही में 146 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। Nothing लगातार 6 तिमाही से भारत में सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाली कंपनी बनी हुई है। हाल ही में ब्रांड ने अपना प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Nothing Phone 3 लॉन्च किया है। बजट सेगमेंट में कंपनी का CMF Phone 2 Pro ने कई ब्रांड्स को टक्कर दी है। वहीं, मोटोरोला भी भारत में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहा है।

यह भी पढ़ें -

BSNL अगस्त में करने वाला है धमाका, निजी कंपनियों के उड़े होश, क्या लॉन्च होगी 5G सर्विस?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक