1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India Pakistan Tension: एयरटेल, जियो, BSNL, Vi ने लागू किया इमरजेंसी प्रोटोकॉल, मिलती रहेगी बेहतर कनेक्टिविटी

India Pakistan Tension: एयरटेल, जियो, BSNL, Vi ने लागू किया इमरजेंसी प्रोटोकॉल, मिलती रहेगी बेहतर कनेक्टिविटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 10, 2025 07:38 am IST,  Updated : May 10, 2025 07:38 am IST

India Pakistan Tension: दूरसंचार विभाग के आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vi ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती रहेगी।

Emergency Protocol Active- India TV Hindi
इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव Image Source : FILE

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान में मौजूदा टेंशन को देखते  हुए टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vi ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल ऑन कर दिया है। टेलीकॉम कंपनियों ने इमरजेंसी के दौरान बॉर्डर एरिया में टेलीकॉम कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए इस प्रोटोकॉल को ऑन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी टेलीकॉम कंपनियों ने राज्य और जिले स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOCs) को एक्टिव कर दिया है।

इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू

पिछले दिनों टेलीकॉम डिपार्टमेंट के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इमरजेंसी के दौरान बेस ट्रांसिवर स्टेशन (BTS) में स्मूथ ऑपरेशन को लेकर आदेश जारी किया था। टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया था कि वो इंटरनेशनल बॉर्डर के 100 किलोमीटर के अंदर लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी बनाए रखें।

7 मई को जारी आदेश में टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio, BSNL और Vi को निर्बाध कनेक्टिविटी बनाए रखने और नेटवर्क संचालन की गारंटी के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है। भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद हुई बैठक में टेलीकॉम कंपनियों को खास तौर पर बॉर्डर एरिया में विशेष ध्यान देने और बुनियादी ढांचे और प्रतिष्ठानों की एक अपडेटेड लिस्ट बनाने के लिए कहा है, ताकि आपात की स्थिति में उनकी सुरक्षा और निरंतर कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके। 

इंट्रा-सर्किल रोमिंग

इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर्स को यह भी निर्देश दिया गया है कि वो BTS को पावर सप्लाई देने के लिए पर्याप्त डीजल को रिजर्व रखें ताकि डीजल जेनरेटर्स में ईंधन की कमी न हो। साथ ही, टेलीकॉम कंपनियों को इंट्रा सर्किल रोमिंग (ICT) को एक्टिव करने के भी निर्देश दिए हैं। इंट्रा सर्किल रोमिंग को दूरसंचार कंपनियां इमरजेंसी की स्थिति में एक्टिव करते हैं, ताकि टेलीकॉम कनेक्टिविटी बाधित न हो। इंट्रा-सर्किल रोमिंग ऑन होने पर होम नेटवर्क नहीं होने पर आपदा के समय यूजर्स किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क इस्तेमाल करके अपने नंबर से कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक