1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix Note 60 Pro की भारत में लॉन्च से पहले दिखी झलक, बैक में मिलेगा यूनीक डिस्प्ले

Infinix Note 60 Pro की भारत में लॉन्च से पहले दिखी झलक, बैक में मिलेगा यूनीक डिस्प्ले

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 04, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 10:54 am IST

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही, इस फोन के कई फीचर्स भी कंपनी ने रिवील किए हैं।

Infinix Note 60 Pro- India TV Hindi
इनफिनिक्स नोट 60 प्रो Image Source : INFINIX

Infinix Note 60 Pro की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इनफिनिक्स का यह फोन 13 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स ने अपने इस फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रो पेज बनाया है, जहां फोन के कई फीचर्स रिवील किए गए हैं। इसके अलावा फोन की कीमत भी लीक हुई है। इनफिनिक्स के इस फोन के बैक में Nothing Phone (4a) Pro की तरह Glyph देखने को मिलता है।

ये फीचर्स हुए कंफर्म

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आएगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन- मोचा ब्राउन, डीप ओसन ब्लू और सोलर ऑरेंज में खरीदा जा सकता है। फोन के बैक में दिए गए Glyph में कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन के साथ टाइम, बैटरी, म्यूजिक, मिनी गेम्स जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। कंपनी ने इसके बैक पैनल में दिए गए Glyph को Active Matrix Display नाम दिया है।

Infinix Note 60 Pro के फीचर्स (संभावित)

चीनी कंपनी का यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5k हो सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की हो सकती है। इनपिनिक्स के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

यह फोन 8GB/12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। इसके बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग दिया जा सकता है।

Infinix Note 60 Pro में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है और यह फोन IP64 रेटेड होगा। इस फोन को 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Jio ने लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान, करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, मिल रहे कई बेनिफिट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक