iPhone 14 Massive price drop: आज से कुछ सालों पहले तक आईफोन्स लेने के लिए कई बार सोचना पड़ता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। Apple जैसे ही नई आईफोन सीरीज को मार्केट में उतारा है वैसे ही पुरानी सीरीज के दाम तेजी से नीचे आने लगते हैं। iPhone 14 सीरीज के साथ भी ऐसा ही है। अगर आप आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। अब आप iPhone 14 के बड़े स्टोरेज वेरिएंट को हैवी प्राइस कट के साथ खरीद सकते हैं।
iPhone 14 आज भी प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है। भले ये कुछ साल पुराना हो चुका है लेकिन आज भी कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देता है। फिर चाहे परफॉर्मेंस की बात हो या फिर कैमरा डिपार्टमेंट की बात हो यह सभी सेगमेंट में एंड्रॉयड से आगे ही है। अगर आप आईफोन खरीदना चाह रहे थे तो अब इसे बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। iPhone 16 सीरीज आने के बाद अब यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर iPhone 14 256GB इस समय 89,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। लेकिन अमेजन ने इसकी कीमत पर 32% की कटौती कर दी है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इस फोन को सिर्फ 60,900 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। लेकिन याद रखें कि ऑफर्स यहीं पर नहीं खत्म होते। आप इसे और भी कम दाम में खरीद सकते हैं।
अमेजन 32% के फ्लैट डिस्काउंट के बाद ग्राहकों को इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आपको कंपनी 1,827 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। इसके अलावा आपको 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करा कर 22,800 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
अगर आप फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर की पूरी वैल्यू पाने में कामयाब हो जाते हैं तो आप iPhone 14 के 256GB वेरिएंट को 51,000 रुपये तक सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर ही निर्भर करेगी। एक्सचेंज ऑफर के बाद आप iPhone 14 को सिर्फ 37,200 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
संपादक की पसंद