आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास शानदार मौका है। iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद iPhone 14 और iPhone 15 सीरीज के दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है। इस समय iPhone 14 सीरीज के अलग-अलग वेरिएंट पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रहे हैं। ऐसे में आपके पास सस्ता आईफोन खरीदने का शानदार मौका है।
आईफोन यूजर्स के सामने अक्सर स्टोरेज की समस्या होती है। आप जितने ज्यादा स्टोरेज वाला आईफोन खरीदेंगे आपको उतने अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में अगर कम प्राइस में अधिक स्टोरेज वाला आईफोन मिल जाए तो इससे बढ़िया क्या हो सकता है। करोड़ों ग्राहकों के लिए अमेजन ऐसा ही एक धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है। आप अभी iPhone 14 के 512GB वाले वेरिएंट को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
अमेजन ने iPhone 14 512GB वेरिएंट पर बड़ी कटौती की है। बता दें कि यह स्मार्टफोन वेबसाइट पर 99,900 रुपये पर लिस्टेड है। ग्राहकों के लिए अमेजन ने इस के दाम में 23% का बंपर डिस्काउंट दे दिया है। इस ऑफर के साथ अब आप हाई स्टोरेज वाला आईफोन सिर्फ 76,900 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आपको बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। अमेजन सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
अगर आपका बजट अब भी कम है तो अमेजन ग्राहकों को इस आईफोन पर ईएमआई का भी ऑप्शन दे रहा है। आप iPhone 14 512GB को सिर्फ 3,464 रुपये की मंथली ईएमआई पर घर ले जा सकते है। आप एक्सचेंज ऑफर में बड़ी बचत कर सकते हैं। अमेजन पुराने फोन पर आपको 27,950 रुपये तक बचाने का मौका दे रहा है। हालांकि आपको एक्सचेंज ऑफर का कितना फायदा मिलेगा यह आपके फोन ओल्ड फोन के वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
संपादक की पसंद