1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 लॉन्च होते ही Apple ने यूजर्स को दिया झटका, बंद किए ये तीन आईफोन मॉडल

iPhone 16 लॉन्च होते ही Apple ने यूजर्स को दिया झटका, बंद किए ये तीन आईफोन मॉडल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 10, 2024 06:54 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 10:15 am IST

Apple ने iPhone 16 सीरीज लॉन्च करते ही दुनिया के करोड़ों यूजर्स को झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने तीन पुराने और लोकप्रिय मॉडल की बिक्री बंद कर दी है। एप्पल ने नए लॉन्च हुए iPhone 16 मॉडल में कई बड़े अपग्रेड किए हैं।

Apple discontinues old iPhone models- India TV Hindi
Apple discontinues old iPhone models Image Source : FILE

Apple iPhone 16 सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो गई है। एप्पल ने नई आईफोन सीरीज लॉन्च करते ही यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने तीन पुराने आईफोन मॉडल को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने Apple Glowtime Event 2024 के दौरान पुराने मॉडल को बंद करने की घोषणा की है। नई iPhone 16 सीरीज 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई है। इस बार एप्पल ने पहली बार अपने iPhone में Apple Intelligence यानी AI का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा नए मॉडल में कई और भी बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

अब नहीं मिलेंगे ये तीन iPhone

iPhone 16 के लॉन्च होते ही एप्पल ने iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 13 की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। अब ये तीनों आईफोन कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर नहीं बेचे जाएंगे। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर पर स्टॉक खत्म होने तक इन तीनों मॉडल की बिक्री जारी रहेगी।

पिछले साल भी कंपनी ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च होने के बाद iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को एप्पल स्टोर से हटा दिया था। इसके अलावा कंपनी ने 2021 में लॉन्च हुए iPhone 13 की बिक्री भी बंद करने का फैसला किया है। iPhone 14 लॉन्च होने के साथ इसके प्रो और मिनी मॉडल की बिक्री बंद की गई थी। केवल बेस मॉडल ही बिक्री के लिए उपलब्ध था, जिसे अब बंद करने का फैसला लिया गया है।

iPhone 16 Series

एप्पल ने इस साल लॉन्च हुई नई iPhone 16 सीरीज मे ंचार मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए हैं। iPhone 16 सीरीज की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, iPhone 16 Pro Max के टॉप वेरिएंट की कीमत 1,84,900 रुपये है। नए आईफोन सीरीज में कंपनी ने AI फीचर के साथ-साथ कैमरा में बड़ा अपग्रेड किया है। नए लॉन्च हुए iPhone 16 के सभी मॉडल डेडिकेटेड कैप्चर बटन के साथ आते हैं। साथ ही, iPhone 16 और iPhone 16 Plus के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें - iPhone के पूरे हुए 17 साल, Apple ने हर साल मचाया भौकाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक