1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 सीरीज में कैमरे पर बड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले लीक्स में हुआ बड़ा खुलासा

iPhone 15 सीरीज में कैमरे पर बड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले लीक्स में हुआ बड़ा खुलासा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 08, 2023 08:31 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 10:09 am IST

आपको बता दें कि एप्पल वैसे तो आईफोन की किसी भी सीरीज में 4 मॉडल लॉन्च करता है लेकिन इस बार कंपनी 5 आईफोन्स को लॉन्च कर सकती है। इस बार आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Ultra मॉडल शामिल हो सकते हैं।

iPhone 15, iPhone 15 Series, iPhone 15 Series Launch, iPhone 15 Launch Date, iPhone 15 Updates- India TV Hindi
इस बार आईफोन 15 सीरीज में एप्पल कई सारे नए फीचर्स दे सकता है। Image Source : फाइल फोटो

आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐप्पल 12 सितंबर को कैलिफोर्निया में आयोजित होने वाले वंडरलस्ट प्रोग्राम में आईफोन की नई सीरीज iPhone 15 को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च इवेंट से महीनों पहले से आईफोन 15 चर्चा में बना हुआ है। एप्पल इस बार आईफोन में कई ऐसे फीचर्स दे सकता है जो इससे पहले आईफोन्स में कभी नहीं आए थे। अपकमिंग आईफोन 15 सीरीज को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। iPhone 15 की लेटेस्ट लीक में कैमरा फीचर्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 

आपको बता दें कि एप्पल वैसे तो आईफोन की किसी भी सीरीज में 4 मॉडल लॉन्च करता है लेकिन इस बार कंपनी 5 आईफोन्स को लॉन्च कर सकती है। इस बार आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Ultra मॉडल  शामिल हो सकते हैं। मैकरूमर्स की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में अब आईफोन 15 के कैमरा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 

रिपोर्ट की मानें तो इस बार आईफोन 15 सीरीज के नॉन प्रो मॉडल्स यानी iPhone 15 और iPhone 15 Plus में पिछले साल की तरह डुअल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इन मॉडल्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा जिसका अपर्चर f/1.6 इंच का हो सकता है। वहीं इन दोनों मॉडल्स में 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा सकता है। इसका अपर्चर f/2.4 हो सकता है। 

iPhone 15 Pro मॉडल में होगा जबरदस्त कैमरा

वहीं आईफोन iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें भी प्राइमरी कैमरा 48MP का हो सकता है जिसका अपर्चर f/1.78 इंच का होगा। सेकंडरी कैमरा 12.7 मेगापिक्सल का हो सकता है जो कि एक पेरिस्कोप सेंसर के साथ आ सकता है। इसका अपर्चर f/2.8 होगा। वहीं इसका तीसरा कैमरा 13.4 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसका अपर्चर f/2.2 होगा। 

इस बार मिलेगा पेरिस्कोप लेंस

आपको बता दें कि इस सीरीज में आने वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर 5x से लेकर 10x तक के ऑप्टिकल जूम फीचर के साथ आ सकता है। इस सीरीज में एप्पल कई नए फीचर्स आईफोन लवर्स को दे सकता है। इस बार का आईफोन USB Type C फीचर के साथ आ सकता है। लीक्स की मानें तो इस सीरीज के सभी मॉडल्स टाइप सी पोर्ट के साथ लॉन्च हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- iPhone 15 सीरीज के टॉप वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा! इतने में तो मिल सकते हैं 3-4 आईफोन 13

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक