Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 की परफॉर्मेंस होगी धांसू, इस मॉडल में मिल सकती है 8GB की रैम

iPhone 15 की परफॉर्मेंस होगी धांसू, इस मॉडल में मिल सकती है 8GB की रैम

Written By: Gaurav Tiwari Published : Aug 14, 2023 11:44 am IST, Updated : Aug 14, 2023 11:44 am IST

एप्पल आईफोन 15 सीरीज को 13 सितंबर को लॉन्च कर सकता है। इस बार यूजर्स को आईफोन की नई सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी इस बार नई सीरीज में यूजर्स को बड़ी रैम उपलब्ध करा सकती है।

iPhone 15, iPhone 15 Launch date, iPhone 15 Series, iPhone 15 Specifications, iPhone 15 Series featu- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो आईफोन 15 सीरीज में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है।

iPhone 15 launch Update: दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो आईफोन का नया मॉडल तुरंत खरीदने का शौक रखते हैं। ऐसे में लोगों के बीच में आईफोन 15 की लॉन्चिंग को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। अभी तक आईफोन 15 को लेकर जो लीक्स सामने आई हैं उनसे ही बाजार में इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर शोर शराबा बना है। एप्पल इस बार नई सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकती है और हर कोई इनके बारे में जानने की कोशिश में लगा हुआ है। 

iPhone 15 सीरीज के सितंबर महीने में लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी 13 सितंबर को नई सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसके बाद 15 सितंबर से प्री बुकिंग शुरू होगी। iPhone 15 को लेकर की नई सीरीज को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। माना जा रहा है कि एप्पल इस बार आईफोन 15 में पिछली सीरीज की तुलना में ज्यादा बड़ी रैम उपलब्ध कराएगा। हालांकि बड़े साइज की रैम सीरीज के सभी मॉडल्स में नहीं उपलब्ध होगी। 

टिप्स्टर ने किया खुलासा

iPhone 15 सीरीज में इस बार यूजर्स को A17 बायोनिक चिपसेट मिलने की संभावना है। टिप्स्टर Unknownz21 ने खुलासा किया है iPhone 15 Pro और 15  Pro Max  में 8GB तक की रैम दी जा सकती है। कंपनी इसमें LPDDR5 रैम दे सकती है। रैम की चिप Micron या  फिर Smasung की हो सकती है। 

आमतौर पर एप्पल की तरफ से लॉन्च से पहले अपकमिंग डिवाइस का खुलासा नहीं किया जाता है। नई सीरीज को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि एप्पल इस बार सबसे बड़ा बदलाव अपने चार्जिंग पोर्ट में कर सकता है। कंपनी iPhone 15 सीरीज में इस बार USB Type C चार्जिंग पोर्ट दे सकती है। 

यह भी पढ़ें- वोडाफोन आइडिया ने पेश किया खास ऑफर, 199 रुपये में कंपनी देगी 50GB ज्यादा डेटा

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement