आईफोन खरीदने की जब भी बात आती है तो ज्यादातर लोग फेस्टिव सेल का ही इंतजार करते हैं। फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्स ग्राहकों को आईफोन और दूसरे प्रीमिमय ब्रैंड्स के फोन्स पर तगड़े डिस्काउंट देते हैं। लेकिन अब आपके पास बिना किसी फेस्टिव सेल ऑफर के ही iPhone 16 को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका है। इस समय आप लेटेस्ट iPhone 16 को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Flipkart ने अपने डिस्काउंट ऑफर से लाखो-करोड़ों ग्राहकों को मौज करा दी है। अब आपको आईफोन खरीदने के लिए लाख-डेढ़ लाख रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्लिपकार्ट कुछ समय पहले तक iPhone 14, iPhone 15 पर ही डिस्काउंट ऑपर कर रहा था लेकिन, अब कंपनी ग्राहकों को लेटेस्ट iPhone 16 पर भी छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट ने आईफोन 16 में पहली बार बड़ा प्राइस कट किया है।
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 इस समय 79,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। हालांकि आपको इससे काफी कम कीमत पर यह फोन मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट ने इस पर बड़ी कटौती कर दी है। फ्लिपकार्ट इस फोन ग्राहकों को फ्लैट 12% का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस ऑफर के बाद iPhone 16 की कीमत सिर्फ 69,999 रुपये रह गई है। अगर आप इसे Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक भी मिल जाएगा। मतलब आप कैशबैक में करीब 3500 रुपये बचा लेंगे।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस iPhone 16 की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 58,150 रुपये तक की कीमत पर एक्सचेंज करा सकते हैं। अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आप iPhone 16 को करीब 11 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
यह भी पढ़ें- वनप्लस ला रहा है कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s, लॉन्च से पहले ही लीक हो गई कीमत
संपादक की पसंद