1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या बढ़ सकती हैं देश में iPhone 17 की कीमतें, 7000 रुपये तक महंगा होने के क्यों हैं आसार-जानें

क्या बढ़ सकती हैं देश में iPhone 17 की कीमतें, 7000 रुपये तक महंगा होने के क्यों हैं आसार-जानें

 Published : Nov 27, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 05:35 pm IST

iPhone 17 के 256जीबी और 512जीबी दोनों कॉन्फिगरेशन की कीमत में 7000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर यह सही साबित होता है तो दोनों SKU की संशोधित कीमत 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये हो जाएगी।

iPhone 17- India TV Hindi
आईफोन 17 Image Source : APPLE

iPhone 17 Price Hike: आईफोन 17 खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। देश में आईफोन 17 की कीमतों में कुछ इजाफा देखा जा सकता है और ये हजार-दो हजार नहीं बल्कि पूरे 7000 रुपये तक का हो सकता है। दरअसल भारत में आईफोन 17 के 256जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की लॉन्च कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है। यह 256जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी मिलता है जिसकी कीमत 1,02,900 रुपये है। टिप्सटर योगेश बरार की X पर पोस्ट के मुताबिक iPhone 17 के 256जीबी और 512जीबी दोनों कॉन्फिगरेशन की कीमत में 7000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर यह सही साबित होता है तो दोनों SKU की संशोधित कीमत 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये हो जाएगी। ठीक इसी कीमत पर आईफोन 16 के 256जीबी और 512जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत थी। 

क्यों बढ़ सकती है iPhone 17 की कीमतें

आईफोन 17 को भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था जो अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड लेकर आया है। इनमें बेस स्टोरेज कैपैसिटी को बढ़ाकर 256जीबी कर दिया गया है जिससे आईफोन 16 की तुलना में इसकी कीमत लगभग 3000 रुपये बढ़ गई है। ऐसे में टिप्सटर योगेश बरार का दावा है कि एप्पल भारत में iPhone 17 के सभी SKU की कीमतें बढ़ा सकता है। हैंडसेट की ज्यादा मांग और ब्रांड के स्टॉक की कमी के कारण ऐसा होने वाला है। इस कीमत बढ़ोतरी की दो वजहें हैं- iPhone 17 का कम स्टॉक और कस्टमर्स के बीच हाई डिमांड। 

मेमोरी कंपोनेंट की कीमतों में तेजी से हो रहा इजाफा

टिप्सटर के मुताबिक टेक जाएंट कंपनी अपनी संशोधित कीमतों पर बैंक डिस्काउंट दे सकती है ताकि कुछ स्तर तक बढ़ी हुई कॉस्ट सहन की जा सके। हालांकि मेमोरी कंपोनेंट की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी भी इस होने वाले मूल्य बदलाव के पीछे की वजह है या नहीं, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पीसी और स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स बाजार में बेहद दुर्लभ हैं और इसमें भी विशेष रूप से डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (DRAM) के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी वजह से कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों में ऐसे कंपोनेंट की कीमतों में 20-50 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि सैमसंग ने अपनी मेमोरी चिप की कीमतों में 60 परसेंट तक की बढ़ोतरी कर दी है।

हाल ही में कई फ्लैगशिप फोन महंगे लॉन्च हुए

इसी का नतीजा रहा कि हाल ही में लॉन्च किए गए सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपने पहले के फोन की तुलना में काफी ज्यादा कीमतों पर पेश किए गए हैं। उदाहरण के लिए देखें तो वनप्लस 15 को भारत में 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जबकि वनप्लस 13 की कीमत 69,999 रुपये थी। इसके अलावा नया iQOO 15 और भी ज्यादा कीमत के अंतर के साथ बाजार में उतरा है। इसके पिछले मॉडल की बेस वेरिएंट के लिए लॉन्च कीमत 54,999 रुपये थी जबकि नए मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें

सैमसंग के इस यूनीक फोन की खूब थी चर्चा, पीछे वाला कैमरा पलट कर लेता था सेल्फी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक