1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 pro पर मिल रही हजारों की छूट, इस सेल में खरीदने पर हो जाएगा फायदा

iPhone 17 pro पर मिल रही हजारों की छूट, इस सेल में खरीदने पर हो जाएगा फायदा

 Published : Dec 15, 2025 11:55 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 11:55 am IST

अगर आप आईफोन 17 प्रो को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय देश में एक सेल चल रही है जो आपको इ सपर हजारों की छूट दिला सकती है।

iPhone 17 Pro - India TV Hindi
आईफोन 17 प्रो Image Source : APPLE

iPhone 17 Pro Discount: भारत में आईफोन 17 प्रो की कीमतों में अभी तक कोई कटौती नहीं की गई है और इसके 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। हालांकि अगर आप इसको खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय देश में एक सेल चल रही है जो आपको इसपर हजारों की छूट दिला सकती है।

iPhone 17 pro के दाम पर बड़ी छूट

दरअसल इस समय विजय सेल्स में इयर एंड सेल चल रही है जिसमें आपको iPhone 17 pro को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 5000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके लिए आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और सीधा इसकी मदद से आप पांच हजार रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं।

ईएमआई ऑप्शन का भी लें साथ

इस फोन को विजय सेल्स के जरिए खरीदने पर आपको ईएमआई का भी ऑप्शन मिलता है जिसमें 6,091 रुपये की ईएमआई 24 महीनों के लिए बनवाई जा सकती है। आप विजय सेल्स की वेबसाइट पर जाकर iPhone 17 pro के लिए ईएमआई ऑप्शन भी एक्सप्लोर कर सकते हैं और इस लेटेस्ट आईफोन को अपने घर ले जा सकते हैं। 

विजय सेल्स पर तीनों कलर्स उपलब्ध

विजय सेल्स पर ये iPhone 17 pro तीन रंगों में उपलब्ध है सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू। iPhone 17 pro के तीनों ही रंग आकर्षक हैं और इनमें से कोई भी कलर आप अपना बना सकते हैं।

आईफोन 17 सीरीज की खूबियां जानें

आईफोन 17 सीरीज में कंपनी ने लेटेस्ट A19 Pro Bionic चिपसेट इस्तेमाल किया है, जो अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसमें 6-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स और न्यूरल एक्सीलरेशन दिए गए हैं, जो फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं।  iPhone 17 सीरीज के हर मॉडल में कंपनी ने 18MP का नया सेंटर स्टेज कैमरा इस्तेमाल किया गया है। 

एप्पल ने इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन दी है। इसमें OLED डिस्प्ले पैनल यूज किया गया है जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। आईफोन 17 प्रो मॉडल का डिस्प्ले पिछले साल आए iPhone 16 Pro की तरह ही है। iPhone 17 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलिफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। 

ये भी पढ़ें

रिलायंस जियो ने Happy New Year Plan 2026 किए लॉन्च, अनलिमिटेड 5जी एक्सेस के साथ गूगल Gemini Pro का मजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक