1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro मॉडल्स में डार्क चेरी नाम से नया सिग्नेचर कलर पेश होने की उम्मीद, जानें और क्या पता चला

iPhone 18 Pro मॉडल्स में डार्क चेरी नाम से नया सिग्नेचर कलर पेश होने की उम्मीद, जानें और क्या पता चला

 Published : Apr 19, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 01:32 pm IST

एप्पल के अपकमिंग iPhone 18 Pro लाइनअप के कलर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि इसमें डार्क चेरी नाम का एक नया कलर पेश हो सकता है।

iPhone 18 Pro- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो Image Source : GEMINI

iPhone 18 Pro Color: मैकवर्ल्ड की एक नई रिपोर्ट से हिंट मिलता है कि एप्पल के अपकमिंग iPhone 18 Pro लाइनअप में कंपनी डार्क चेरी नाम से एक नया कलर पेश कर सकती है। ये रिपोर्ट Apple की सप्लाई चेन और शुरुआती डिजाइन मैटीरियल से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी पर बेस्ड है। इस साल के आखिर में फोल्डेबल आईफोन मॉडल के साथ आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च होने की उम्मीद है।

एप्पल के प्रो लाइनअप में मुख्य बदलाव डार्क चेरी फिनिश का कलर

एप्पल के प्रो लाइनअप में मुख्य बदलाव डार्क चेरी फिनिश है। इसे फोन के पहले देखे गए चमकीले कलर्स की बजाए वाइन कलर के करीब एक गहरे रेड कलर टोन के तौर पर डिस्क्राइब किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह कलर iPhone 17 Pro सीरीज में इस्तेमाल किए गए सिग्नेचर कलर कॉस्मिक ऑरेंज की जगह लेगा।

दूसरे किन कलर्स की चल रही है टेस्टिंग

कहा जाता है कि डार्क चेरी के साथ-साथ, ऐप्पल हल्के ब्लू कलर के ऑप्शन की भी टेस्टिंग कर रहा है, जो गैर-प्रो मॉडल में देखे गए मिस्ट ब्लू फिनिश के जैसा ही है। एक डार्क ब्राउन कलर का वेरिएंट भी डेवलपमेंट फेज में है। इसके अलावा लाइनअप के हिस्से के रूप में सिल्वर ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है। ये खास तौर पर एप्पल के न्यूट्रल टोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक स्टैंडर्ड फिनिश को कायम रखेगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये कलर्स अभी भी डेवलपमेंट फेज के अंडर में ही हैं और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने से पहले एप्पल कुछ कलर ऑप्शंस को बदल या हटा सकता है।

iPhone 18 Pro मॉडल में और क्या होगा खास

कलर अपडेट के अलावा iPhone 18 Pro मॉडल में करेंट जेनरेशन की तरह का डिजाइन बनाए रखने की उम्मीद है। इसके अलावा इस मॉडल में एक स्मॉल डायनामिक आईलैंड शामिल किया जा सकता है। इसकी एक खासियत रहेगी कि ये इस्तेमाल में न होने पर ज्यादा यूजफुल स्क्रीन स्पेस मुहैया कर सकता है। एक अन्य संभावित बदलाव भी देखा जा सकता है जिसके तहत रियर कैमरा मॉड्यूल और आसपास के ग्लास के बीच के अंतर को कम करना शामिल हो सकता है। इससे डिवाइस के बाकी हिस्सों के साथ कैमरा सिस्टम के विजुअल इंटीग्रेशन में सुधार हो सकता है।

रिपोर्ट में फोल्डेबल आईफोन के कलर्स का भी जिक्र

मैकवर्ल्ड की इसी रिपोर्ट में एक फोल्डेबल आईफोन का भी जिक्र है, जिसके प्रो मॉडल के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। प्रो लाइनअप की तुलना में कंपनी इन डिवाइस के लिए ज्यादा न्यूट्रल कलर्स जैसे सिल्वर, व्हाइट और इंडिगो फिनिश का इस्तेमाल कर सकती है। ऐप्पल के इन मॉडल्स के सितंबर में लॉन्च की उम्मीद है और आईफोन लवर्स इन फोन्स की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें 

सरकार का स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करने का प्रस्ताव वापस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक