1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple लॉन्च करने जा रहा है अब तक का सबसे सस्ता iPhone SE 4 मॉडल, सभी फीचर्स हुए लीक

Apple लॉन्च करने जा रहा है अब तक का सबसे सस्ता iPhone SE 4 मॉडल, सभी फीचर्स हुए लीक

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 05, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 03:48 pm IST

Apple iPhone SE 4 की जमकर चर्चा हो रही है। ऐपल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी लॉन्चिंग को भले ही अभी थोड़ा टाइम हो लेकिन, लगातार इसकी लीक्स सामने आ रही हैं। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस बार SE मॉडल को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है।

iPhone SE4, iPhone SE4 2025, iPhone SE4 features, iPhone SE4 2025 price in india, iPhone SE4 launch - India TV Hindi
ऐपल लॉन्च करने जा रहा है अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

टेक दिग्गज ऐपल की तरफ से 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी के लेटेस्ट आईफोन्स को आए हुए अभी एक महीने भी नहीं हुए हैं, लेकिन अब एक नए आईफोन की चर्चा जोरो पर है। हम बात कर रहे हैं अपकमिंग iPhone SE4 की। पिछले कुछ समय में iPhone SE 4 की जमकर चर्चा हो रही है।  आईफोन लवर्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 

iPhone SE 4 या फिर iPhone SE 2025 को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन इसको लेकर लगातार लीक्स आ रही हैं। ऐपल की तरफ से पिछली बार 2022 में आईफोन का एसई मॉडल पेश किया गया था। iPhone SE 4 को लेकर लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। 

 iPhone SE 4 में मिलेंगे धांसू फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 या फिर iPhone SE 2025 को कंपनी 2025 के तिमाही में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई इशारा नहीं दिया गया है। लीक्स की मानें तो यह iPhone 16 सीरीज की तुलना में बहुत ही ज्यादा सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसमें आपको OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

iPhone SE4 में शानदार कैमरा

रिपोर्ट की मानें तो iPhone SE 4 एसई सीरीज का पहला ऐसा आईफोन होगा जिसमें आपको 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। लीक्स की मानें तो आप इससे लो लाइट में शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा मिलेगा। इसमें आपको iPhone 14 के बराबर की बैटरी दी जा सकती है। 

अगर इसमें मिलने वाले डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का 2532×1170 पिक्‍सल्‍स वाला डिस्प्ले होगा जिसमें OLED पैनल इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें आपको 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए इसमें सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दी जाएगी। iPhone SE 4 iOS18 के सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। 

यह भी पढ़ें- Google Pixel 9a की लॉन्च डेट और फीचर्स आए सामने, धांसू खूबियों के साथ जल्द देगा दस्तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक