1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone SE 4 की फोटो आई सामने, लॉन्च से पहले देखें सस्ते आईफोन का कैसा होगा डिजाइन

iPhone SE 4 की फोटो आई सामने, लॉन्च से पहले देखें सस्ते आईफोन का कैसा होगा डिजाइन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 17, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 04:10 pm IST

टेक दिग्गज एप्पल के अपकमिंग iPhone SE 4 को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। पिछली कई सारी लीक्स रिपोर्ट में इसके फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। अब इस सस्ते आईफोन की लॉन्च से पहले फोटो का भी खुलासा हो गया है।

iPhone SE 4, iPhone SE 4 Launch, iPhone SE 4 Photo, iPhone SE 4 Design- India TV Hindi
Apple के आने वाले सस्ते आईफोन का खुलासा। Image Source : फाइल फोटो

पिछले करीब एक साल से एप्पल के अपकमिंग चीपेस्ट आईफोन iPhone SE 4 को लेकर चर्चा हो रही है। इसके फीचर्स को लेकर पिछले कई महीने से लीक्स सामने आ रही है। हाल ही मे यह पता चला था कि कंपनी इसे iPhone SE 4 के बजाए iPhone 16e के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। अब इसकी फोटो को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। 

पहले सामने आई लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल iPhone SE 4 को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस डिवाइस को iPads के साथ मार्केट में उतार सकती है। फिलहाल iPhone SE 4 को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन अब एक X यूजर ने इसके डिजाइन का खुलासा कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया में हुआ डिजाइन और फोटो का खुलासा

Sonny Dickson नाम के एक X यूजर्स ने iPhone SW 4 के डिजाइन का खुलासा किया है। डिक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आईफोन एसई 4 के डमी यूनिट की दो फोटो शेयर की हैं। दोनों ही फोटो में डिजाइन तो सेम है लेकिन इनके कलर्स अलग-अलग हैं। इससे एक बात के तो संकेत मिलते हैं कि कंपनी iPhone SE 4 को कम से कम दो कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है।

https://twitter.com/SonnyDickson/status/1879791001826673131

सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की गई है उसमें बैक पैनल का डिजाइन शेयर किया गया है। यह डिजाइन आपको काफी हद तक iPhone 4 की याद दिला सकता है। लीक हुई फोटो के मुताबिक iPhone SE 4 सिंगल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इसमें सेंसर के साइड में फ्लैश लाइट दी गई है। Sonny Dickson की तरफ से शेयर की गई फोटो डमी यूनिट की फोटो है जिसमें फिलहाल एप्पल का लोगो नहीं दिख रहा है। 

Sonny Dickson ने एक और फोटो शेयर की है जो कि फोन के साइड डिजाइन को दिखाया गया है। इसमें टॉप में आपको वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वॉल्यूम रॉकर बटन के ऊपर आपको फोन को जनरल और साइलेंट मोड में कनवर्ट करने के लिए स्लाइडर बटन दिए गए हैं। वहीं फ्रेम में आपको सबसे नीचे सिम ट्रे सेक्शन मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S24 256GB की कीमत में बड़ी गिरावट, Flipkart-Amazon में हुआ बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक