1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO Z9 5G गेमिंग फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट, 970 रुपये EMI पर लाएं घर

iQOO Z9 5G गेमिंग फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट, 970 रुपये EMI पर लाएं घर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 26, 2024 10:01 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 10:02 pm IST

iQOO Z9 5G गेमिंग स्मार्टफोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट हुआ है। मार्च में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को यूजर्स सस्ते में घर ला सकते हैं। फोन की खरीद पर कैशबैक और EMI ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

iQOO Z9 5G, iQOO Z9 5G price cut- India TV Hindi
iQOO Z9 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। Image Source : FILE

iQOO Z9 5G Price Cut: मार्च में लॉन्च हुए गेमिंग स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। iQOO का यह बजट 5G स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 8GB RAM, 256GB स्टोरेज जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। आईकू का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Z7 5G का अपग्रेडेड मॉडल है। आइए, जानते हैं iQOO के इस बजट 5G स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती और मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में...

iQOO Z9 5G की कीमत में कटौती

iQOO Z9 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये की कीमत में आता है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को 2,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह फोन 970 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे दो कलर ऑप्शन- ग्रीन और ब्लू में खरीद सकते हैं।

iQOO Z9 5G
Image Source : AMAZONiQOO Z9 5G

iQOO Z9 5G के फीचर्स

  • 7.83mm स्लिम डिजाइन वाला यह फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
  • iQOO Z9 5G का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए DT Star2 प्लस मिलता है।
  • iQOO का यह गेमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  • फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा।
  • इस गेमिंग स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, यह 44W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, IP54 रेटिंग समेत प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
  • iQOO Z9 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन AI कैमरा और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक