Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, Redmi, Realme के उड़े होश

7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 8GB रैम, 50MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, Redmi, Realme के उड़े होश

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 08, 2025 08:31 am IST, Updated : Jan 08, 2025 08:31 am IST

itel ने 7,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 50MP कैमरा, 8GB रैम और तगड़े फीचर्स के साथ आता है। साथ ही, कंपनी इस फोन के साथ 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है।

itel A80- India TV Hindi
Image Source : ITEL आईटेल ए80 स्मार्टफोन

सस्ते फीचर फोन बनाने वाली कंपनी itel ने भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। itel का यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आता है और इसकी कीमत भी 7,000 रुपये से कम रखी गई है। आईटेल ने अपने इस सस्ते स्मार्टफोन से रेडमी, रियलमी जैसे ब्रांड्स की चिंता बढ़ा दी है। Redmi और Realme का इस समय भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में दबदबा है। itel A80 को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए itel A70 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। 

itel A80 के फीचर्स

itel का यह बजट फोन 6.67 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले की खास बात यह है कि इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले iPhone की तरह डायनैमिक आईलैंड फीचर को सपोर्ट करता है।

itel A80 में Unisoc T603 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर 3 साल तक यूजर्स को लैग फ्री एक्सपीरियंस देगा। इस फोन में 4GB रैम के साथ 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है यानी यूजर्स को इसमें 8GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसकी इंटरनल स्टोरेज को भी एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस सस्ते स्मार्टफोन के बैक में 50MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। फोन का रियर कैमरा के साथ रिंग लाइट दी गई है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 10W USB Type C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो itel A80 में 4G डुअल सिम का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से यह धूल और स्प्लैश प्रूफ है। यह स्मार्टफोन Android 14 Go पर काम करता है।

itel A80 की कीमत

आईटेल का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है। इसे ऑफलाइन स्टोरेज के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ 100 दिनों तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर कर रही है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ग्लेशियर व्हाइट, सैंडस्टोन ब्लैक और वेब ब्लू में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - BSNL ने इस राज्य में शुरू की IFTV सर्विस, बिना सेट टॉप बॉक्स के फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा टीवी चैनल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement