1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6866 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 15 जैसा दिखने वाला फोन, जानें फीचर्स

6866 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 15 जैसा दिखने वाला फोन, जानें फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 02:59 pm IST

itel ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। आईटेल का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसका लुक और डिजाइन OnePlus 15 की तरह है।

itel zeno 100- India TV Hindi
आईटेल जेनो 100 Image Source : ITEL

itel ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Zeno 100 भारत में 6866 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 की तरह है। फोन में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और नो-नेटवर्क कॉलिंग जैसे फीचर्स से लैस है, जिसमें बिना नेटवर्क के भी यूजर्स कॉलिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

कितनी है कीमत?

itel Zeno 100 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 3GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 64GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 6,866 रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 7,285 रुपये है। फोन की रैम को 12GB तक क्सपेंड किया जा सकता है। फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित की जाएगी। इसे टाइटैनियम गोल्ड, प्योर ब्लैक और सिल्क ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

  • 3GB RAM + 64GB - 6,866 रुपये
  • 4GB RAM + 64GB - 7,285 रुपये

itel Zeno 100 के फीचर्स

आईटेल का यह फोन 6.6 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। यूजर्स को इस फोन में डायनैमिक आईलैंड वाला फीचर मिलेगा। साथ ही, इसमें DTS टेक्नोलॉजी वाला साउंड सिस्टम मिलेगा।

itel Zeno 100 फीचर्स
डिस्प्ले 6.6 इंच, HD+ IPS LCD, 90Hz
प्रोसेसर Unisoc T7100
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 8MP, 5MP
OS Android 15 Go

Zeno 100 में Unisoc T7100 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ USB Type C 10W चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

itel का यह फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक