1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio, BSNL, itel जैसे ब्रांड्स क्यों कह रहें हैं 'Sorry'? क्या है सोशल मीडिया का यह नया ट्रेंड?

Jio, BSNL, itel जैसे ब्रांड्स क्यों कह रहें हैं 'Sorry'? क्या है सोशल मीडिया का यह नया ट्रेंड?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 07, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 05:33 pm IST

Jio, BSNL समेत कई ब्रांड्स सोशल मीडिया पर अपने यूजर्स से आधिकारिक तौर पर Sorry कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह नया आधिकारिक माफी वाला ट्रेंड क्या है? आइए जानते हैं...

Sorry Trend- India TV Hindi
सॉरी ट्रेंड Image Source : UNSPLASH

Facebook, Instagram, X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #SorryNotSorry हैशटैग ट्रेंड में है। Jio, BSNL, itel, Reliance समेत कई ब्रांड्स सोशल मीडिया पर अपने यूजर्स को सॉरी कह रहे हैं। पिछले दो दिनों में कई ब्रांड्स ने सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के साथ आधिकारिक स्टेटमेंट वाला पोस्ट जारी किया है, जिसमें कंपनियां अपने प्रोडक्ट और सर्विस को लेकर यूजर्स से माफी मांग रहे हैं।

क्या है Sorry वाला ट्रेंड?

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला यह आधिकारिक माफी वाला ट्रेंड यूजर्स के बीच कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस को लेकर जानकारी उपलब्ध करा रहा है। ब्रांड्स आधिकारिक माफी के नाम पर मसखरी करते हुए फॉर्मल पोस्ट डाल रहे हैं, जिनमें कॉर्पोरेट माफी मांगी जा रही है। इस माफीनामे में प्रोफेशनल तरीके से ह्यूमर को जोड़ा गया है, जो देखने में काफी सीरियस लगता है, लेकिन मैसेज पढ़ने के बाद आपको ब्रांड्स की सर्विस और प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी।

इस माफीनामे में कंपनियां अपनी सर्विस के बारे में जानकारी दे रहे हैं और बता रहें कि हम आपसे अपनी सर्विस के लिए माफी मांगते हैं। Jio, BSNL, itel जैसे ब्रांड्स इस वायरल ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। रिलायंस जियो ने अपने आधिकारिक वायरल माफीनामे में कंपनी द्वारा हाल ही में दिए जा रहे ऑफर की जानकारी शेयर की है। जियो ने अपने आधिकारिक X हैंडल से गूगल जेमिनी और जियो यूथ ऑफर के बारे में बताया है, जिसमें यूजर्स को 1 साल के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।

वहीं, BSNL ने भी इस ट्रेंड में आधिकारिक माफी मांगते हुए अपने सस्ते रिचार्ज के बारे में जानकारी शेयर की है। अपनी माफीनामे में कंपनी 'रिचार्ज का बजट टाइट है' को हाईलाइट करते हुए यूजर्स को अपने सस्ते प्लान के बारे में बताने की कोशिश की है। X के अलावा Instagram, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी ब्रांड्स इस Sorry Not Sorry वाले ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।

क्या है स्ट्रेटेजी?

आधिकारिक माफी वाला यह ट्रेंड एक तरह का मार्केटिंग स्टंट है, जिसमें ब्रांड्स बड़ी ही चालाकी से अपने प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट कर रहे हैं। इस Sorry Not Sorry वाले ट्रेंड की वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करना है और अपने प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें -

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई Super Value Week सेल, आधी कीमत में मिल रहे 55 इंच वाले LED Smart TV

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक