1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 49 करोड़ यूजर्स की मौज ही मौज, 84 दिन तक मिलेगा फ्री कॉलिंग-डेटा और नेटफ्लिक्स का मजा

Jio के 49 करोड़ यूजर्स की मौज ही मौज, 84 दिन तक मिलेगा फ्री कॉलिंग-डेटा और नेटफ्लिक्स का मजा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 08, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 05:01 pm IST

Reliance jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। जियो की लिस्ट में अब एक ऐसा प्लान है जो आपको फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ अब फ्री में ओटीटी का भी सब्सक्रिप्शन दे रहा है। जियो का यह प्लान 49 करोड़ यूजर्स के बीच जमकर पॉपुलर हो रहा है।

Jio, jio Offer, Jio Recharge, Jio Plan, Jio Best Offer, Jio Netflix Offer, jio Cheapest Plan, Jio Ne- India TV Hindi
जियो ने अपने रिचार्ज प्लान से करोड़ों यूजर्ज की कराई मौज। Image Source : फाइल फोटो

देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास सबसे अधिक ग्राहक है। अपने 49 करोड़ से अधिक यूजर्स के लिए कंपनी कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। जियो के पास हर एक सेगमेंट के यूजर्स के लिए अलग-अलग तरह के प्लान्स मौजूद है। हालांकि जब से जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं तब से कंपनी को ग्राहकों का नुकसान भी हुआ है। लेकिन अब जियो ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों की मौज करा दी है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच जियो ने एक दमदार प्लान पेश किया है। 

पिछले कुछ समय में ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए टेलिकॉम कंपनी अपने रिचार्ज प्लान में ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही हैं। जियो ने भी लिस्ट में कई सारे ऐसे प्लान्स जोड़े हैं जिसमें ग्राहकों को अमेजन प्राइम, सोनी लिव, जी5, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ऐप्स की फ्री सुविधा दी जा रही है। इस समय जियो ग्राहकों के बीच 1299 रुपये का प्लान जमकर पॉपुलर हो रहा है। 

अगर आप अपने फोन में जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो 1299 रुपये का प्लान काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए आपको इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

रिलायंस जियो ने पेश किया धमाकेदार प्लान

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों 1299 रुपये के प्लान कई सारे ऑफर देता है। इसमें यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए पूरी तरह से फ्री है। कंपनी फ्री कॉलिंग के साथ साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी देती है। 

अधिक डेटा चाहने वालों की मौज

जियो का यह रिचार्ज प्लान अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बढ़िया डील साबित हो सकता है। इस प्लान में आपको 84 दिन के लिए कुल 168GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह प्लान ट्रू 5G प्लान है इसलिए अगर आपके क्षेत्र में 5G कनेक्टिविटी है तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा भी एक्सेस कर सकते हैं। 

OTT लवर्स की बल्ले-बल्ले

जियो के इस रिचार्ज प्लान का सबसे बड़ा फायदा ओटीटी लवर्स को होने वाला है। कंपनी करोड़ों यूजर्स को इस प्लान के साथ पॉपुलर OTT ऐप नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। आप 1299 रुपये के प्लान के साथ 84 दिनों के लिए Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री पा जाएंगे। इसके अलावा प्लान में आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी के रेगुलर बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S23 256GB की कीमत आधे से भी हुई कम, 53% का मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक