Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 90 दिन वाले प्लान ने मचा दिया तहलका, सस्ते रिचार्ज में मिल रहा है बंपर डेटा पैक

Jio के 90 दिन वाले प्लान ने मचा दिया तहलका, सस्ते रिचार्ज में मिल रहा है बंपर डेटा पैक

Written By: Gaurav Tiwari Published : Apr 29, 2024 06:30 am IST, Updated : Apr 29, 2024 06:30 am IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को सस्ते दाम में अधिक से अधिक फायदें वाले रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी ने हाल ही में अपनी लिस्ट में एक नया रिचार्ज प्लान ऐड किया है। जियो के सस्ते नए प्रीपेड प्लान ऑफर्स का बंडल पैक है। इसमें फ्री कॉलिंग से लेकर धमाकेदार डेटा का ऑफर मिलता है। जियो ग्राहकों को 20GB डेटा एक्स्ट्रा दे रहा

Jio, Reliance Jio, Jio Recharge Offer, Jio Plans, Jio Best Plans, Jio 90 days Plan Offer, Jio Rs 749- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई सारे दमदार प्लान्स मौजूद हैं।

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी कंपनी है। देशभर में करीब 45 करोड़ से ज्यादा लोग रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। जियो अपने यूजर्स को अलग अलग ऑफर्स के साथ तरह तरह के प्लान्स की सुविधा देता है। इसके लिए कंपनी ने अपने रिचार्रज पोर्टफोलियो को कई कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो ने अपनी लिस्ट में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी ऐड कर रखे हैं। अगर आप जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम आने वाली है। 

आपको बता दें कि रिलायंस जियो हमेशा ही कम दाम में ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान देने की कोशिश करता है। इसलिए कंपनी अपने सस्ते प्लान में भी यूजर्स को दमदार ऑफर्स देती है। जियो ने कुछ दिनों पहले अपनी लिस्ट में एक नया प्लान जोड़ा है जो उन यूजर्स के लिए काफी किफायती है जिन्हें डेटा अधिक चाहिए। आइए आपको जियो के इस प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।

जियो की लिस्ट का सबसे दमदार प्रीपेड प्लान

जियो के इस प्लान यूजर्स को अधिक डेटा तो मिलता ही है साथ में कंपनी फ्री कॉलिंग, एसएमएस और दूसरे कई सारे फायदे भी देती है। आपको एक दाम में कई सारे फायदे मिल जाते हैं। जिस के जिस प्रीपेड प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 749 रुपये का है। इसमें एक से बढ़कर एक धांसू ऑफर मिलते हैं। 

Jio, Reliance Jio, Jio Recharge Offer, Jio Plans, Jio Best Plans, Jio 90 days Plan Offer, Jio Rs 749
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का सबसे दमदार प्लान।

अगर आप अपने जियो नंबर को 749 रुपये प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको इसमें 90 दिन की लंबी वैलिडिटी मिल जाती है। आप एक ही बार में 3 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। अगर आप एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन है। आप इसमें 90 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

200GB डेटा वाला शानदार ऑफर

इस प्लान में यूजर्स को कंपनी ढेर सारा डेटा भी ऑफर करती है। जियो 90 दिन के लिए इसमें 180GB डेटा देती है। यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसको कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में क्रिकेट ऑफर के तहत ऐड किया है। इसलिए इसमें कंपनी ग्राहकों को 180GB डेटा के अतिरिक्त 20GB डेटा एक्स्ट्रा देती है। इस तरह जियो का यह प्लान आपको कुल 200GB डेटा ऑफर करता है। 

कंपनी दे रही है फ्री में 5G डेटा

जियो का यह प्लान अनलिमिटेड ट्रू 5G डाटा भी ऑफर करता है। अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क का एक्सेस है तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो अपने यूजर्स को कुछ एडिशनल फायदे भी देता है। इसमें आपको 90 दिन के लिए जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। 

यह भी पढ़ें- 1 मई से बंद हो जाएगी OnePlus की बिक्री, 2 लाख दुकानों से हट जाएंगे स्मार्टफोन्स

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement