1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 44 करोड़ सिम यूजर्स की हुई मौज, इस रिचार्ज प्लान में मिल रहा है कैशबैक ऑफर

44 करोड़ सिम यूजर्स की हुई मौज, इस रिचार्ज प्लान में मिल रहा है कैशबैक ऑफर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 30, 2023 02:43 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 02:43 pm IST

अगर आप रिलायंस जियो के 44 करोड़ से अधिक ग्राहकों की लिस्ट में शामिल हैं, तो आप भी जियो के कैशबैक प्लान का फायदा ले सकते हैं। जियो अपने एक प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, डेटा फ्री कॉलिंग के साथ कैशबैक भी दे रहा है। इसके साथ ही इस प्लान यूजर्स को जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

reliance jio, jio, jio prepaid plan, jio cashback offer, reliance jio best deal, jio offering cashba- India TV Hindi
जियो अपने ग्राहकों को दे रहा है जबरदस्त ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

Jio Cheapest Plan With Cashback Offer: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 44 करोड़ से ज्यादा का यूजर बेस है। इन्हीं करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी समय समय पर नए-नए प्लान और ऑफर्स लाती है। जियो के रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियों में कई सारे प्लान्स मौजूद है जो किफायती दाम में बेहतरीन ऑफर्स देते हैं। जियो के पास ऐसा ही एक प्लान मौजूद है जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को धमाकेदार कैशबैक ऑफर दे रही है। 

जियो के पास सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान चुन सकते हैं। जियो अपने एक प्लान में कैशबैक भी ऑफर कर रहा है जिससे आप बेहद सस्ते दाम में लंबी वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और डेटा का फायदा ले सकते हैं। 

यूजर्स को रिचार्ज पर मिलेगा कैशबैक

रिलायंस जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 866 रुपये का आता है। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इस तरह से आपको यह प्लान सिर्फ 816 रुपये का पड़ेगा जिसमें आप कई सारे फायदे ले सकते हैं। 

जियो अपने 866 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 168GB डेटा ऑफर करता है। यानी आप हर दिन 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। 

फ्री सब्सक्रिप्शन का भी फायदा

अगर इस प्लान के एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें जियो यूजर्स को स्विगी वन लाइट का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलता है। इसके साथ ही जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। अगर आप एलिजिबल हैं तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा उठा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- कल से बदल जाएंगे Sim खरीदने के नियम, जान लें ये 6 जरूरी बातें नहीं तो लगेगा 10 लाख का झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक