टेलिकॉम इंडस्ट्री में इस समय भारत में जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और सरकारी कंपनी बीएसएनल ही हैं। जियो और एयरटेल ने यूजर्स के लिए 5G नेटवर्क को भी लॉन्च कर दिया है, जबकि वहीं वोडाफोन आइडिया अभी भी 4G पर ही है। तीनों कंपनी अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए ग्राहकों के लिए नए नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आती रहती हैं। तीनों ही कंपनियों के पास सस्ते से लेकर महंगे रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरतों के हिसाब से पैक ले सकते हैं।
सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में अक्सर बात होती है। आज हम आपको बताएंगे कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही कंपनियों के सबसे महंगे प्लान में क्या कुछ आपको मिलता है।
जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। इसका सबसे महंगा रिचार्ज प्लान 2,999 रुपये का है। इस प्लान में कंपनी कई सारे ऑफर्स देती है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा हर दिन मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क में एक साल यानी 365 दिन तक फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इतना ही नहीं इस महंगे रिचार्ज प्लान में जियो 75GB डेटा एक्स्ट्रा देती है। इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
दूसरे नंबर की कंपनी यानी एयरटेल के सबसे महंगे प्रीपेड प्लान की बात करें तो वह 3,359 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहकों को 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो इसका भी आपको फायदा इस प्लान में मिल जाता है। रिचार्ज के साथ ही आपको एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।
वोडाफोन आइडिया का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान 3,099 रुपये का है। कंपनी हर दिन इसमें ग्राहकों को 2GB डेटा देती है। इस प्लान में भी आपको वैलिडिटी 365 दिन की मिलती है। इसमें यूजर्स को 100 एसएमएस भी मिलते हैं। एयरटेल की तरह वीआई के इस पैक में भी ग्राहकों को एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।
वीआई अपने ग्राहकों को कई एक्स्ट्रा ऑफर भी देता है। इस प्लान में आपको हर महीने 2GB बैकअप डेटा का भी ऑफर मिल जाता है। आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर तीनों कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान की तुलना करें तो हमारे हिसाब से जियो का प्लान सबसे बेस्ट है। इसमें आपको एक साल की वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और डेटा के लिए एयरटेल,वोडाफोन आइडिया से कम पैसे देने पड़ते हैं। इसके साथ ही जियो आपको जियो सिनेमा का भी सब्सक्रिप्शन देता है जिससे आप अपने एंटरटेनमेंट के परपज को पूरा कर सकते हैं।
संपादक की पसंद