1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava का एक और 'धमाका', लॉन्च किया 8GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Lava का एक और 'धमाका', लॉन्च किया 8GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 22, 2024 12:49 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 01:04 pm IST

Lava O2 Launched in India: लावा ने भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा का यह स्मार्टफोन 8GB RAM, 5000mAh की दमदार बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Lava O2- India TV Hindi
Lava O2 Launched in India Image Source : FILE

Lava ने एक और सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। लावा का यह मेड इन इंडिया बजट स्मार्टफोन ग्लास बैक पैनल, 8GB RAM, 5000mAh जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए सेल किया जाएगा। लावा ने इससे पहले Blaze Curve 5G स्मार्टफोन बजट रेंज में लॉन्च किया था। कंपनी की Blaze और Agni सीरीज के बाद यह एक और बजट स्मार्टफोन सीरीज है। इस फोन की सीधी टक्कर Infinix और Tecno के बजट फोन से होगी।

कितनी है कीमत?

Lava O2 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह फोन 8GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 8,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी इस फोन के लॉन्च ऑफर के तहत 7,999 रुपये में बेचेगी। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 27 मार्च 2024 को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। लावा का यह बजट फोन तीन कलर ऑप्शन- Imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold में आता है।

Lava O2 के फीचर्स

लावा के इस बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन AG Glass वाले बैक पैनल के साथ आता है। फोन में 6.5 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह बजट स्मार्टफोन Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है और यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava O2 में 8GB फिजिकल RAM का सपोर्ट मिलता है। इसकी रैम को 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह बजट स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जिसके साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक AI कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लावा के इस स्मार्टफोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक