1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2000 रुपये सस्ते में मिल रहा Lava Virat V1 Pro 5G, पहली सेल में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

2000 रुपये सस्ते में मिल रहा Lava Virat V1 Pro 5G, पहली सेल में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 31, 2026 12:17 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 12:19 pm IST

Lava के हाल में लॉन्च हुए 6000mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन पहली सेल में 2,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।

Lava Virat V1 Pro 5G- India TV Hindi
लावा विराट वी1 प्रो 5जी Image Source : LAVA

Highlights

  • Lava Virat V1 Pro 5G को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है।
  • लावा का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है।
  • पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Lava के हाल में लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली फोन Virat V1 Pro 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। पहली सेल में देसी कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 2000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर अन्य डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। लावा इससे पहले Virat V1 सीरीज में दो सस्ते फोन पहले ही लॉन्च कर चुका है।

Lava Virat V1 Pro की पहली सेल

देसी कंपनी का यह फोन आज यानी 31 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, फ्लिपकार्ट Axis बैंक कार्ड पर 2700 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। लावा का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 15,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- Spiti Frost और Sikkim Midnight में पेश किया गया है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Lava Virat V1 Pro के फीचर्स

Lava के हाल में लॉन्च हुए इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस फोन को Unisoc T8200 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी रैम को वर्चुअली 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाई जा सकती है।

Lava Virat V1 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh
कैमरा 50MP AI dual camera
OS Android 16

Virat V1 Pro 5G में स्टॉक Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से धूल और पानी में फोन खराब नहीं होगा। इसमें 6000mAh की बैटरी के साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में 50MP का AI डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। बैक पैनल में LED फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एक 8MP का कैमरा मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 4 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Poco का 10000mAh बैटरी वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक