1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो के ये हैं मस्त मौला प्लान्स, सस्ते दाम में मिल रही है 84 दिन की लंबी वैलिडिटी-डेटा

जियो के ये हैं मस्त मौला प्लान्स, सस्ते दाम में मिल रही है 84 दिन की लंबी वैलिडिटी-डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 27, 2023 11:28 am IST,  Updated : Nov 27, 2023 11:28 am IST

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो की लिस्ट में कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं जिसमें यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान्स में जियो यूजर्स को सस्ते दाम में डेटा, फ्री कॉलिंग और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

jio minimum recharge plan, Jio News, Jio Offer, Jio Prepaid Plan, Jio cheapest Plan, Jio Offer, Jio - India TV Hindi
जियो के 84 दिन वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान्स। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio 84 days Validity Plans List: रिलायंस जियो ने अपने 44 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को कई कैटेगरी में बाट रखा है। जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की लंबी लिस्ट मौजूद है। इस लिस्ट में सस्ते से लेकर महंगे प्लान्स और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। कई यूजर्स ऐसे होते हैं एक ही बार में लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स लेना पसंद करते हैं। आज हम आपको जियो के 84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं। 

जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसकी एक बड़ी वजह यह कि कंपनी बेहद रीजनेबल प्राइस में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी तो ऑफर करती ही है साथ में डेटा, फ्री कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं भी देती है। आइए आपको जियो के 3 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान्स की जानकारी देते हैं।

जियो का 666 रुपये वाला प्लान

जियो की लिस्ट में 666 रुपये का एक प्लान मौजूद है। इसमें यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कंपनी यूजर्स को 126GB डेटा ऑफर करती है यानी आप 84 दिन में हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते है। आपको फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

जियो का 739 रुपये वाला प्लान

जियो अपने 739 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में वह सभी सुविधाएं दी गई है जो आपको 666 रुपये वाले प्लान में मिलती है। लेकिन, इसमें कंपनी ग्राहकों को जियो सावन प्रो का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है जो उसमें नहीं मिलता है। 

जियो का 758 रुपये वाला प्लान

जियो की लिस्ट में एक प्लान 758 रुपये का भी है। इसमें भी यूजर्स को 84 दिन की ही वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ इसमें भी पूरी वैलिडिटी के लिए 126GB डेटा दिया जाता है यानी आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कंपनी डिज्नी प्लस हॉट स्टार का भी सब्सक्रिप्शन देती है। इसके साथ ही इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड की भी सुविधा मिलती है। 

यह भी पढ़ें- Airtel के 37 करोड़ यूजर्स की मौज, कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया Free Netflix वाला प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक