Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने लॉन्च किए 7000mAh बैटरी वाले तगड़े फोन, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Motorola ने लॉन्च किए 7000mAh बैटरी वाले तगड़े फोन, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Motorola ने Moto G57 पावर और Moto G57 के नाम से दो दमदार फोन लॉन्च कर दिए हैं जिसमें Sony LYT कैमरा के साथ कई और फीचर्स भी लोडेड हैं। यहां इन लेटेस्ट फोन के बारे में सब जानें-

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Nov 06, 2025 11:49 am IST, Updated : Nov 06, 2025 11:49 am IST
Moto G57 Power- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटो जी57 पावर

Motorola Phone Launch: अपने दमदार फोन के लिए पॉपुलर कंपनी मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में Moto G57 Power और Moto G57 को लॉन्च कर दिया है और ये बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी वाले फोन हैं। नई Moto G-सीरीज के Moto G57 Power में 7000mAh की बैटरी मिल रही है और इसके दूसरे लेटेस्ट लॉन्च फोन Moto G57 में 5200mAh बैटरी है। Moto G-सीरीज के इन फोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट है और 6.7 इंच का डिस्प्ले है। दोनों ही मॉडल्स में 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा मिलता है जो सोनी LYT-600 सेंसर से लैस है। इन फोन को धूल और पानी से बचाने वाली IP64 रेटिंग्स भी मिली हैं।

Moto G57 Power, Moto G57 की कीमत और उपलब्धता

Moto G57 Power इस समय यूरोप में मिल रहा है और इसका दाम EUR 279 यानी भारतीय करेंसी में लगभग 28,000 रुपये है। फिलहाल इस फोन को आप कंपनी की वेबसाइट और इसके अन्य रिटेल पार्टनर के जरिए खरीद सकते हैं।

वनीला Moto G57 की कीमत देखें तो EUR 249 यानी लगभग 25,000 रुपये बैठती है और ये खाड़ी देशों में कंपनी की वेबसाइट और इसके नियमित रिटेल पार्टनर्स के जरिए बेचा जाएगा। फिलहाल अभी Motorola की यूके वेबसाइट पर इस फोन की लिस्टिंग नहीं हो पाई है।

Moto G57 Power, Moto G57 के कलर्स

ये फोन तीन कलर पेनटोन कोरसेएर, पेनटोन फ्लुडिटी और पेनटोन पिंक लेमोनेड कलर ऑप्शंस में मिलेगा और इसके तीनों ही कलर्स काफी आकर्षक लग रहे हैं।

Moto G57 Power, Moto G57 के और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G57 Power फोन डुअल सिम (नैनो सिम+ई सिम) एंड्रॉइड 16 पर रन करता है और इसमें 6.72-इंच फुल-HD+(1,080×2,400 पिक्सेल) एलसीडी पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में पीक ब्राइटनेस मोड में 1050 निटस तक की ब्राइटनेस मिलेगी। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

दोनों ही हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट है, ये 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, मौजूदा रैम को रैम बूस्ट 4.0 टेक्नोलॉजी की मदद से 24जीबी की वर्चु्अल रैम तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी हेल्प से फोन की अनयूज्ड स्टोरेज को पूरी तरह यूटिलाइज किया जा सकता है।

Moto G57 और Moto G57 Power ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी सोनी LYT-600 सेंसर का साथ मिलता है। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा और 3-इन-1 लाइट सेंसर मोड आता है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सेल का कैमरा फ्रंट में है।

यह भी पढ़ें

GPS Spoofing ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मचाई अफरा-तफरी, कई फ्लाइट जयपुर हुए डायवर्ट, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement