1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 50 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, एक झटके में 15000 रुपये सस्ता हो गया 12GB रैम वाला फोन

Motorola Edge 50 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, एक झटके में 15000 रुपये सस्ता हो गया 12GB रैम वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 24, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 03:42 pm IST

Motorola Edge 50 Ultra की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। फोन में 12GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola Edge 60 Ultra- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 अल्ट्रा Image Source : FILE

Motorola Edge 50 Ultra 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च हुआ है। Motorola Edge 60 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है। यह अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर यह फोन 49,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के अलावा इस फ्लैगशिप फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI और अन्य बैंक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की खरीद पर 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन Nordic Wood और Peach Fuzz वीगन लेदर फिनिशिंग के साथ आता है। फोन में 6.7 इंच का सुपर HD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में pOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसमें कर्व्ड डिजाइन मिलेगा। फोन का डिस्प्ले HDR10+, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर्स को सपोर्ट करता है। 

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोससेर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 4,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 125W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

Motorola Edge 50 Ultra के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth, डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

Perplexity AI में ऐसा क्या है कि Apple और Meta में छिड़ गई जंग? स्टार्ट-अप कंपनी को खरीदने के लिए दिखे बेताब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक