1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 60 Pro फिर हुआ सस्ता, 16GB रैम वाले फोन में बड़ा Price Cut

Motorola Edge 60 Pro फिर हुआ सस्ता, 16GB रैम वाले फोन में बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 06, 2025 06:12 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 06:12 pm IST

Motorola Edge 60 Pro 5G फिर से सस्ता हो गया है। मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए फोन को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें 16GB रैम, दमदार कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Motorola Edge 60 Pro- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 प्रो Image Source : MOTOROLA

Motorola Edge 60 Pro में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट हुआ है। मोटोरोला का इस साल लॉन्च हुआ यह प्रीमियम फीचर वाला फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 23 सितंबर से शुरू होने वाले Big Billion Days Sale से पहले भी आप इसे सस्त में घर ला सकते हैं। यह स्मार्टफोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। मोटोरोला का यह फोन मिड बजट प्राइस रेंज में आता है।

Motorola Edge 60 Pro में फिर हुआ प्राइस कट

मोटोरोला का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये, 33,999 रुपये और 37,999 रुपये है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- पेनाटोन डैजलिंग ब्लू, पेनाटोन शैडो और पेनाटोन ग्रेप में खरीदा जा सकता है।

इस फोन की खरीद पर 3,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मोटोरोला की वेबसाइट पर मिल रहा है। हालांकि, यह डिस्काउंट केवल 12GB रैम वाले वेरिएंट पर मिलेगा। वहीं फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट अन्य दोनों वेरिएंट्स पर मिलेगा।

Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स

इसमें 6.7 इंच का सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K यानी 2712 x 1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर पर काम करता है।

फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसके साथ कंपनी 3 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

Motorola Edge 60 Pro में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी ने 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और एक मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Realme 15T की सेल शुरू, हजारों रुपये सस्ता मिलेगा 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक