1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 4 जून को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 7000mAh बैटरी, कर्व्ड डिस्प्ले वाला दमदार फोन

4 जून को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 7000mAh बैटरी, कर्व्ड डिस्प्ले वाला दमदार फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 25, 2026 01:07 pm IST,  Updated : May 25, 2026 01:07 pm IST

Motorola Edge 70 Pro+ भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले दिनों लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro का अपग्रेड है। इसमें दमदार कैमरे के साथ जबरदस्त फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro Plus- India TV Hindi
मोटोरोला एज 27 प्रो प्लस Image Source : FLIPKART

Motorola Edge 70 सीरीज में एक और दमदार फोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। साथ ही, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। इस फोन में भी 7000mAh की बड़ी दमदार बैटरी दी जा सकती है। मोटोरोला का यह दमदार फोन तीन कलर ऑप्शन- पेनाटोन सैटिन लक्स फिनिश, पेनाटोन ट्विल इंस्पायर्ड और पेनाटोन स्कल्प्टेड वुड फिनिशिंग में आएगा।

4 जून को होगा लॉन्च

Motorola Edge 70 सीरीज में कंपनी पहले ही Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro को भारतीय बाजार में उतार चुकी है। मोटोरोला अब इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रहा है। इसे 4 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसमें 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस फोन का कैमरा 50x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसे AI Super Zoom Pro नाम दिया है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको 16GB रैम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस फोन के बैक में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे रियर पैनल के बीच में रखा गया है। इसके अलावा फोन में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। इस फोन के लीक हुए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ के बैक में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट दिया जा सकता है और यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करेगा। फोन में 7,000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Oppo F33 5G Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक