1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने लॉन्च किया Silicon Carbon बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेगा 66 घंटे का बैकअप

Motorola ने लॉन्च किया Silicon Carbon बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेगा 66 घंटे का बैकअप

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 06, 2025 11:50 am IST,  Updated : Nov 06, 2025 12:03 pm IST

Motorola ने अपना एक और दमदार फोन Edge 70 लॉन्च किया है। यह फोन 12GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसमें सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया है और दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 66 घंटे का बैकअप देगी।

Motorola Edge 70 5G- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 5जी Image Source : MOTOROLA

Motorola Edge 70 ग्लोबली लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 60 का अपग्रेड है। यह मोटोरोला का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्फोन है, जिसकी मोटाई महज 5.99mm है। मोटोरोला ने अपने इस स्मार्टफोन को iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge की चुनौती में पेश किया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

मोटोरोला का यह फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज और तीन कलर ऑप्शन में आता है। यूरोप और मिडिल ईस्ट में इसे कंपनी ने उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत GBP 700 यानी लगभग 80,000 रुपये है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन जल्द ही भारत समेत कई और देशों में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- पेनाटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पेनाटोन लिली पैड और गैजेट ग्रे में आता है।

Motorola Edge 70 के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसका रेजलूशन 1220 x 2712 पिक्सल है। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

Motorola Edge 70 फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच
स्टोरेज 12GB RAM, 512GB
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
कैमरा 50MP + 50MP, 50MP
बैटरी 4800mAh, 68W
OS Android 16

Moto Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

मोटोरोला के इस फोन में 4,800mAh की सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें सिंगल चार्ज में 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 66 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक बैकअप मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं और यह 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें -

GPS Spoofing ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मचाई अफरा-तफरी, कई फ्लाइट जयपुर हुए डायवर्ट, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक