1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Signature के लॉन्च से पहले जाननी है इसकी कीमत? यहां हो गया खुलासा

Motorola Signature के लॉन्च से पहले जाननी है इसकी कीमत? यहां हो गया खुलासा

 Published : Jan 21, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 01:33 pm IST

Motorola Signature का लॉन्च भारत में 23 जनवरी 2026 को होने वाला है लेकिन फोन की ऑफिशियल एंट्री से पहले ही इसकी कीमत सामने आई है, जानिए किसने ऑनलाइन दी है ये टिप।

Motorola Signature- India TV Hindi
मोटोरोला सिग्नेचर Image Source : MOTOROLA

Motorola Signature: मोटोरोला सिग्नेचर को भारत में लॉन्च करने की योजना है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला सिग्नेचर को इसी हफ्ते लॉन्च करने वाली है। हाल ही में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई थी जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कलर ऑप्शन्स की कुछ झलक दिखाई गई थी। अब मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत, साथ ही इसके रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है, जो हाल ही में लीक हुई कीमत से काफी कम है। माइक्रोसाइट के मुताबिक मोटोरोला सिग्नेचर में 5200mAh की बैटरी होगी। यह स्नैपड्रेगन चिपसेट से ऑपरेट होगा जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज टॉप वेरिएंट में होगी।

भारत में मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत और स्टोरेज ऑप्शन्स (संभावित)

टेक टिपस्टर संजू चौधरी का दावा है कि अपकमिंग मोटोरोला सिग्नेचर की भारत में कीमत 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये होगी। वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन कॉन्फिगरेशन की कीमत 69,999 रुपये हो सकती है। इसमें 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट की लीक हुई बॉक्स कीमत से काफी कम है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि टॉप-एंड स्टोरेज ऑप्शन के लिए 84,999 रुपये तय की गई है।

मोटोरोला सिग्नेचर के कलर ऑप्शन्स

ये खबर कंफर्म हो चुकी है कि मोटोरोला सिग्नेचर 23 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट की डेडीकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए देश में बिक्री के लिए अवेलेबेल होगा। यह पैंटोन मार्टिनी ऑलिव और पैंटोन कार्बन कलर्स में अवेलेबल होगा।

मोटोरोला सिग्नेचर के बाकी स्पेसिफिकेशन्स

  • माइक्रोसाइट के मुताबिक मोटोरोला सिग्नेचर में 5200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का एक चिपसेट होगा जो 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। 
  • फोन में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और बोस साउंड सिस्टम भी होंगे।
  • मोटोरोला सिग्नेचर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-828 प्राइमरी कैमरा होगा। 
  • हैंडसेट में 3.5x ऑप्टिकल जूम की सुविधा भी होगी। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम होगा। 
  • अपकमिंग मोटोरोला हैंडसेट की मोटाई 6.99 मिमी होगी और इसका वजन लगभग 186 ग्राम होगा।

CES 2026 में पहली बार पेश किया गया मोटोरोला सिग्नेचर एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आता है। इसमें 6.8 इंच का सुपर HD (1264x2780 पिक्सल) LTPO एमोलेड डिस्प्ले है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिलाता है। 3nm प्रोसेस पर निर्मित इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट लगा है।

ये भी पढ़ें

क्या वन प्लस ने भारत में कारोबार बंद करने की योजना बनाई? जानिए कंपनी ने क्या जवाब दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक