1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ला रहा है कम कीमत वाला तगड़ा स्मार्टफोन, Moto G55 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Motorola ला रहा है कम कीमत वाला तगड़ा स्मार्टफोन, Moto G55 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 24, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 02:53 pm IST

मोटोरोला ने पिछले एक साल में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स मार्केट में पेश किए हैं। अगर आप मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पसंद करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G55 5G होगा। इस फोन में कम दाम में तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Motorola, Motorola upcoming Smartphones, Motorola New Phones, Moto G55 5G, Moto G55 5G india Launch- India TV Hindi
मोटोरोला जल्द लॉन्च कर सकता है एक और नया स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला तेजी के साथ स्मार्टफोन बाजार में वापसी कर रही है। मोटोरोला ने पिछले कुछ महीनों में बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। मोटोरोला ने हाल ही में भारतीय बाजार में Moto G85 सीरीज को लॉन्च किया था अब कंपनी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन Moto G55 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

आपको बता दें कि मोटोरोला बजट के साथ साथ मिड रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट दोनों मे ही फोकस कर रहा है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कम दाम में भी लेदर फिनिश बैक पैनल वाले दमदार स्टाइलिश स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि कंपनी इस समय Moto G55 5G पर काम कर रही है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। 

लेटेस्ट रेंडर्स में हुआ बड़ा खुलासा

Moto G55 5G को लेकर हाल ही में कुछ नए रेंडर्स सामने आए हैं। इसमें अपकमिंग फोन ग्रीन कलर वेरिएंट के साथ स्पॉट किया गया है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ भी लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन आपको कुछ हद तक Moto G45 स्मार्टफोन जैसा लग सकता है। 

रेंडर्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है। कैमरा मॉड्यूल में ही आपको एलआईडी फ्लैश लाइट का फीचर मिलेगा। इसमें आपको राउंड एजेज देखने को मिल सकते हैं। अगर इसके डिस्प्ले की बात करें तो यह पंच हो डिजाइन के साथ आ सकता है। राइट साइड में आपको वॉल्यूम रॉकर बटन दिए जा सकते हैं। 

Moto G55 5G के संभावित फीचर्स

मोटोराला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है। इसमें आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी जा सकती है। पानी और धूस से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें आपको MediaTek Dimensity 5G चिप मिल सकती है। वहीं अगर इसके रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। Moto G55 5G स्मार्टफोन में कंपनी वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दे सकती है। 

फोटोग्राफी के लिए Moto G55 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 50MP का होगा जबकि दूसरा सेंसर 8MP का एक अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। प्राइमरी कैमरा सेंसर OIS फीचर के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें आपको 30W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 16 सीरीज में होगा अब तक का सबसे धांसू कैमरा, लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स हुए लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक