What is Masked Aadhaar Card: आमतौर पर जब भी किसी OYO Hotel या फिर किसी दूसरे होटल पर रुकने के लिए रूम की बुकिंग कराई जाती है तो चेक इन और चेक आउट के प्रॉसेस के दौरान ग्राहकों से आधार कार्ड मांगा जाता है। ऐसे में लगभग 99 पर्सेंट लोग ऐसे होते हैं जो आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी होटल में देते हैं। आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि आपका ऐसा करना कितनी बड़ी गलती है और इससे कितनी बड़ी परेशानी हो सकती है। आपके ओरिजनल आधार कार्ड की कॉपी से कोई भी आपका पर्सनल डेटा चोरी कर सकता है और आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है।
अगर आप अपने पर्सनल डेटा और बैंक अकाउंट को सेफ रखना चाहते हैं तो इसका सबसे कारगर तरीका है कि होटल में रूम बुक करते समय कभी भी आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी न दें। ऐसी जगहों पर हमेशा ही Masked Aadhaar Card का इस्तेमाल करें। Masked Aadhaar Card आधार कार्ड आपको साइबर फ्रॉड से बचने में मदद करेगा।
अगर आपने Masked Aadhaar Card का अब तक इस्तेमाल नहीं किया है और इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं को Masked Aadhaar Card क्या होता है और इसकी किस-किस जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
आधार कार्ड आज के समय में एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंक अकाउंट ओपन कराने से लेकर स्कूल में एडमिशन तक हर जगह पर आधार कार्ड जूरूरी हो गया है। इसका इस्तेमाल हर उस जगह पर अनिवार्य है जहां पर वेरिफिकेशन की जरूरत होती है। आधार कार्ड में आपकी डेमोग्रॉफी, पर्सनल और बैंक डिटेल्स जुड़ी होती हैं। इसलिए बिना सोचे समझे किसी को भी अपना ओरिजनल आधार कार्ड या फिर इसकी फोटो कॉपी देने से बचना चाहिए।
आधार कार्ड पर लिखी डिटेल्स का इस्तेमाल करके कोई भी आपको भारी भरकम नुकसान पहुंचा सकता है। आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके इसके लिए UIDAI आधार धारकों को Masked Aadhaar Card की सुविधा देता है। यह आपके आधार कार्ड का एक डुप्लीकेट वर्जन होता है।
Masked Aadhaar Card की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि जब आप इसे डाउनलोड करते हैं तो इस पर लिखे शुरुआधार 8 अंको को ब्लर कर दिया जाता है। मतलब Masked Aadhaar Card में आपको सिर्फ अंतिम 4 अंक ही साफ साफ दिखाई देते हैं। ऐसे में कोई भी आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। आधार नंबर हाइड होने से आपका आधार कार्ड पूरी तरह से सेफ हो जाता है।
यह भी पढ़ें- iPhone में भी मिलने लगा Call Recording वाला फीचर, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल
संपादक की पसंद