1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया बड़े ही काम का फीचर, स्पैम मैसेज-कॉल्स से तुरंत मिलेगा छुटकारा

WhatsApp में आया बड़े ही काम का फीचर, स्पैम मैसेज-कॉल्स से तुरंत मिलेगा छुटकारा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 11, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Feb 11, 2024 02:36 pm IST

दुनियाभर में करीब 200 करोड़ से ज्यादा लोग मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इतना बड़ा यूजरबेस होने की वजह से कंपनी अपने यूजर्स के लिए अब तक कई तरह के प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी ने स्पैम मैसेज से राहत देने के लिए प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा है।

WhatsApp, WhatsApp Feature, Tech news, Tech news in Hindi, Whatsapp Updates- India TV Hindi
वॉट्सऐप के लेटेस्ट फीचर्स से इसके करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप इस समय सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। 200 करोड़ से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल एक दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए करते हैं। ऑनलाइन की दुनिया में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और स्कैम को लेकर भी वॉट्सऐप सचेत रहता है। यही कारण है कि कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेस और सेफ्टी के लिए कई तरह के प्राइवेसी रिलेटेड फीचर्स भी लाती रहती है। स्कैमर्स अब वॉट्सऐप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी अब एक नया फीचर लाई है। 

पिछले कुछ समय में फिशिंग मैसेज और लिंक के जरिए ठगी और स्कैम के कई सारे मामले सामने आए हैं। यूजर्स के डेटा को सेफ रखने के लिए वॉट्सऐप ने एक नया फीचर दिया है। यह नया फीचर यूजर्स को आने वाले स्पैम मैसेज को रोकने में मदद करेगा। आइए आपको इस नए फीचर के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

आसानी से ब्लॉक होंगे स्पैम मैसेज-कॉल्स

मेटा के स्वामित्व वाला यह ऐप हर दिन कुछ न कुछ अपडेट जारी करता रहता है। अब लेटेस्ट अपडेट में करोड़ों यूजर्स को बेहद जरूरी फीचर मिला है। नए फीचर्स की मदद से यूजर्स अब स्पैम मैसेज या फिर स्पैम कॉल्स को फोन की लॉक स्क्रीन से ही ब्लॉक कर सकेंगे। अब यूजर्स को स्पैम मसैज को ब्लॉक करने के लिए फोन को ऑन करके ऐप को ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अब वॉट्सऐप यूजर्स को जैसे ही कोई स्पैम कॉल्स, मैसेज या फिर फिशिंग मैसेज का पॉप अप आता है तो अब मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करके कई ऑप्शन मिलेंगे जिससे आप उसे तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। अब आपको स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने के लिए लंब प्रॉसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा। 

इस तरह से कॉन्टैक्ट करें ब्लॉक

WhatsApp का यह फीचर यूजर्स को प्राइवेसी और अपने पर्सनल डेटा को सेफ रखने में बड़ी मदद करेगा। अगर आप किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको Settings > Privacy > Blocked contacts > Add के ऑप्शन पर जाना होगा।

 आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने पिछले कुछ समय में कई सारे सेफ्टी फीचर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चैट लॉक का भी फीचर यूजर्स को दिया है। चैट लॉक फीचर्स की मदद से यूजर्स अपने पर्सनल चैट को सेफ रख सकते हैं। इस फीचर का बड़ा फायदा यह है कि आप किसी एक चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके बाद आप टेंशन फ्री होकर किसी को भी अपना फोन दे सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Google को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, PhonePe ला रहा है Indus Appstore, इस दिन होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक