Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 16GB रैम वाले OnePlus 11R 256GB की कीमत हुई धड़ाम, फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

16GB रैम वाले OnePlus 11R 256GB की कीमत हुई धड़ाम, फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11R 5G की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। आप इस समय इसके 256GB वेरिएंट को अब तक के सबसे सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम का सपोर्ट दिया गया है।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Dec 01, 2024 07:00 am IST, Updated : Dec 01, 2024 07:00 am IST
OnePlus 11R, OnePlus 11R Price, OnePlus 11R 5G Price Drop, OnePlus 11R Flipkart Offer, OnePlus 11R A- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन के दाम में बड़ी गिरावट।

वनप्लस का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस समय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक डील्स ऑफर कर रही है। अमेजन और फ्लिपकार्ट ने वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर बड़ी कटौती की है। अगर आप एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप OnePlus 11R 5G की तरफ जा सकते हैं। 

OnePlus 11R 5G को इस समय आप करीब-करीब 10 हजार रुपये कम दाम पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 4nm बेस्ड टेक्नोलॉजी वाला Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलने वाला है। इस चिपसेट के साथ आप मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग जैसे हार्डकोर टास्क को भी पूरा कर पाएंगे। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन आपके फोटोग्राफी शौक को भी पूरा करेगा।

OnePlus 11R 5G की कीमत हुई धड़ाम

OnePlus 11R 5G का 16GB रैम वाला वेरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये पर लिस्टेड है। हालांकि इस समय आप इसे बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन पर कंपनी ग्राहकों को 20% का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 35,924 रुपये में खरीद सकते हैं।

अगर आप और अधिक पैसों की बचत करना चाहते हैं तो बता दें कि  Flipkart Axis Bank Credit Card पर आपको 5% का कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card पर आपको 1250 रुपये का EMI पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा।  

आपको बता दें कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी में आता है। इसके रियर पैनल में आपको शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा मिलते हैं जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सलल का मैक्रो सेंसर मिलता है।

OnePlus 11R 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. OnePlus 11R में आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ बैक में ग्लास डिजाइन मिलता है। 
  2. इसमें आपको 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 1450 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। 
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जो कि ऑक्सीजन ओएस 13 पर बेस्ड है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
  5. OnePlus 11R में आपको 18GB तक की रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। 
  6. रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा दिया है जो कि 50+8+2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 5000mAH की बैटरी दी गई है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को  सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- सबसे देर तक चलने वाली फोन कॉल जिसने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में भी दर्ज है ड्यूरेशन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement