1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 15R का नया 16GB वाला वेरिएंट लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

OnePlus 15R का नया 16GB वाला वेरिएंट लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 18, 2026 01:44 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 01:49 pm IST

OnePlus ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन OnePlus 15R का नया 16GB वाला वेरिएंट लॉन्च किया है। वनप्लस का यह फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स से लैस है।

OnePlus 15R- India TV Hindi
वनप्लस 15R का नया वेरिएंट लॉन्च Image Source : ONEPLUS

OnePlus 15R को पिछले साल दिसंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। वनप्लस का यह फोन 12GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने अब इसका 16GB रैम वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह फोन तगड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने फोन के 16GB वाले वेरिएंट को भी तीन कलर ऑप्शन- मिंट ब्रिज, चारकोल ब्लैक और इलेक्ट्रिक वॉयलेट में पेश किया है।

कितनी है कीमत?

OnePlus 15R को भारत में 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB दो वेरिएंट में पेश किया था। इस फोन को 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट 52,999 रुपये में पेश हुआ था। हालांकि, बाद में वनप्लस ने फोन की कीमत में इजाफा कर दिया। अब इसका शुरुआती वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट 59,999 रुपये में मिल रहा है।

कंपनी ने इसके 16GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट को 61,999 रुपये में लॉन्च किया है। OnePlus 15R के इस नए वेरिएंट को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। यह फोन चारकोल ब्लैक, मिंट ब्रीज और इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में आता है।

OnePlus 15R के फीचर्स

इस फोन में 6.83 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 2800 x 1272 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और यह IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड है।

OnePlus 15R फीचर्स
डिस्प्ले 6.84 इंच, 165Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 7400mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16

OnePlus 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है। इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7400mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।

OnePlus 15R के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने फोन में OnePlus 15 वाला मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Tecno Pova 8 की सेल, 2499 रुपये महीने में घर लाएं 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक