1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 15R में होगा अब तक का सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा, कंपनी ने किया कंफर्म

OnePlus 15R में होगा अब तक का सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा, कंपनी ने किया कंफर्म

 Published : Dec 13, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Dec 13, 2025 03:40 pm IST

OnePlus 15R की लॉन्चिंग से पहले फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं। वनप्लस का यह फोन दमदार 7400mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। इसके अलावा यह बड़े सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 15R- India TV Hindi
वनप्लस 15आर Image Source : ONEPLUS

OnePlus 15R से जुड़ी एक और नई जानकारी सामने आई है। यह इस सीरीज के अब तक के सबसे बड़े सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। कंपनी ने यह जानकारी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। OnePlus 15R और OnePlus 15R Ace Edition को अगले सप्ताह 17 दिसंबर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 6T का रीब्रांड मॉडल होगा। इसके अलावा कंपनी OnePlus Pad Go 2 टैबलेट को भी लॉन्च करेगी।

सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा

OnePlus ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग फोन में अब तक का सबसे बेस्ट सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस का यह अपकमिंग फोन 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। इस फोन के सेल्फी कैमरा में ऑटोफोकस फीचर मिलेगा। यही नहीं, फ्रंट कैमरे से 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। इसके पिछले सभी मॉडल 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं। इस सेल्फी कैमरे से 30fps पर 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।

OnePlus 15R
Image Source : ONEPLUSवनप्लस 15 आर

फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 7400mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। वनप्लस का यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की मिल सकती है। वनप्लस के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा। 

OnePlus 15R में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करेगा। इसके अलावा वनप्लस के इस फोन में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -

नए-पुराने इन iPhones के लिए रोल आउट हुआ iOS 26.2, पूरी तरह बदल जाएगा यूजर इंटरफेस

संचार साथी हर मिनट ब्लॉक कर रहा 6 मोबाइल, हर 2 मिनट में ढूंढ़ रहा 3 खोया हुआ फोन, DoT ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक