OnePlus 15 सीरीज में एक और कॉम्पैक्ट फोन की एंट्री होने वाली है। वनप्लस का यह फोन जल्द ही चीन समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इस प्रीमियम फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हुआ है, जहां फोन के फीचर्स और डिजाइन सामने आ गए हैं। इसके अलावा फोन की कीमत के बारे में भी पिछले दिनों लीक सामने आई है। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13T/13s के इस अपकमिंग मॉडल OnePlus 15T/15s का यह हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हुआ है।
चीनी कंपनी के इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन का लुक और डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13T की तरह ही है। भारत एवं ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus 13s के नाम से लॉन्च किया गया था। वहीं, OnePlus 15T को भी भारत समेत ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s के नाम से उतारा जा सकता है। फोन के फीचर्स में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। वनप्लस के इस हैंड्स-ऑन वीडियो में फोन का डिजाइन पूरी तरह रिवील हुआ है। इसके बैक पैनल का लुक OnePlus 15R की तरह ही है। इसमें दो कैमरे मिलेंगे। साथ ही, एक LED फ्लैश देखा जा सकता है।
OnePlus 15T को तीन कलर ऑप्शन- प्योर कोका, रिलेक्सिंग मैचा और हीलिंग व्हाइट चॉकलेट में पेश किया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में मैटल फ्रेम मिलेगा। साथ ही, बैक पैनल में मैट फिनिश देखने को मिल सकती है। फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। बैक पैनल में AG फ्रॉस्टेड ग्लास मटीरियल यूज किया जाएगा। चारों साइड राउंड कॉर्नर देखने को मिल सकता है।
वनप्लस का यह फोन 6.32 इंच के फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर यूज कर सकती है। वहीं, फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। कंपनी इस कॉम्पैक्ट फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर यूज कर सकती है।
लीक हुए फीचर्स के मुताबिक, OnePlus 15T में कंपनी 7,500mAh की बड़ी बैटरी यूज कर सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दिया जाएगा। यह फोन IP66, IP68 और IP60 रेटेड होगा, जिसकी वजह से फोन में पानी और धूल का प्रोटेक्शन मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन LUMO पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। इसमें 200MP का मेन और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS के साथ आ सकता है।
OnePlus 13s को कंपनी ने भारत में 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। OnePlus 15s/OnePlus 15T को भी 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला Xiaomi 17, iQOO 15 जैसे फोन से होगा।
यह भी पढ़ें - 66% तक सस्ते हुए 65 इंच वाले 4K Smart TV, जानें कहां मिल रहा बंपर ऑफर
संपादक की पसंद