1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 16GB रैम वाले OnePlus Nord 3 की कीमत गिरी, 12 हजार रुपये से ज्यादा की होगी बचत

16GB रैम वाले OnePlus Nord 3 की कीमत गिरी, 12 हजार रुपये से ज्यादा की होगी बचत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 06, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 06:02 pm IST

अगर आप अपने लिए एक दमदार स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप इस समय OnePlus Nord 3 5G को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस प्रीमियम स्मार्टफोन में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। OnePlus Nord 3 5G में 16GB तक की रैम मिलती है।

OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord 3, OnePlus Nord 3 Offer, OnePlus Nord 3 Discount- India TV Hindi
वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन में आया तगड़ा डिस्काउंट। Image Source : फाइल फोटो

वनप्लस के कई सारे स्मार्टफोन्स में इस समय धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप वनप्लस के फैंस हैं और एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट इस समय वनप्लस स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। 

भारत में लाखों लोग वनप्लस के स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करते हैं। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में OnePlus Nord सीरीज काफी पॉपुलर हैं। इस समय आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 

 OnePlus Nord 3 5G के दाम में बड़ी गिरावट

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को OnePlus Nord 3 5G में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 33,999 रुपये पर लिस्टेड है। लेकिन, अभी इस फोन को आप 35% की डायरेक्ट छूट पर खरीद सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 21,847 रुपये में खरीद सकते हैं। 

OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord 3, OnePlus Nord 3 Offer, OnePlus Nord 3 Discount
Image Source : फाइल फोटोफ्लिपकार्ट में वनप्लस के धाकड़ फोन पर आया भारी डिस्काउंट ऑफर।

OnePlus Nord 3 में कंपनी ने 16GB तक की रैम दी है जिससे आपको इसमें तगड़ी स्पीड मिलती है। 35 पर्सेंट के फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ आपको इसमें बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। इसका फायदा लेकर आप इसे और अधिक सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अगर आप Flipkart Axis Bank Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। वहीं अगर आप HDFC Bank Credit Card का यूज करते हैं तो आपको 1250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। 

OnePlus Nord 3 के दमदार फीचर्स

  1. OnePlus Nord 3 में आपको 6.74 इंच की फ्ल्यूड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। 
  2. इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है। 
  5. OnePlus Nord 3 में कंपनी ने 16GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। 

यह भी पढ़ें- AC के फिल्टर को कितने दिन में साफ कर लेना चाहिए? बारिश में ये गलती बर्बाद कर देगी एयर कंडीशनर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक