1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वनप्लस नॉर्ड CE 6, CE 6 Lite के लॉन्च होने का समय आया सामने, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी लीक

वनप्लस नॉर्ड CE 6, CE 6 Lite के लॉन्च होने का समय आया सामने, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी लीक

 Published : Mar 30, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 07:17 pm IST

वनप्लस नॉर्ड CE6 और वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट के मई में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक से पता चलता है कि लाइट मॉडल में नया डिजाइन, 120Hz डिस्प्ले और 7000mAh की दमदार बैटरी होगी।

OnePlus Nord 6- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड 6 Image Source : ONEPLUS

OnePlus Nord CE 6, CE 6 Lite Launch: मीडिया रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक वनप्लस भारतीय बाजार में अपनी नॉर्ड सीरीज का एक्सपेंशन करने की तैयारी कर रहा है। हाल की अफवाहों के मुताबिक जल्द ही दो नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं - नॉर्ड CE6 और नॉर्ड CE6 लाइट। लीक से यह भी पता चलता है कि दोनों मॉडल मई 2026 में नॉर्ड 6 के लॉन्च के तुरंत बाद लॉन्च होंगे। ये नए डिवाइस CE लाइट लाइनअप की वापसी का हिंट दे रहे हैं जो कि नॉर्ड CE 4 लाइट 5जी के बाद से गायब थी।

वनप्लस नॉर्ड CE 6

नॉर्ड CE6 की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिससे हमें इसके डिजाइन की झलक मिलती है। फोन में काले रंग का एक फ्लैट, साफ रियर पैनल है। आपको टॉप लेफ्ट की तरफ एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देगा, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरे लगे होंगे। वनप्लस ने बटनों का लेआउट भी ईजी रखा है और वॉल्यूम और पावर बटन किनारों पर हैं जिससे डिजाइन सरल और मिनिमल दिखता है।

वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट

नॉर्ड CE6 लाइट की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की एलसीडी स्क्रीन और 120Hz का रिफ्रेश रेट होने की अफवाह है जिससे विजुअल स्मूथ दिखेंगे। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप लगी है, जो डेली यूज के इस्तेमाल और सामान्य वर्किंग के लिए काफी अच्छी है। इसकी एक खास बात है इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी। बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान लोगों के लिए यह बहुत काम की चीज है और खासकर बजट सेगमेंट में ये फोन को आकर्षक बनाता है।

कैमरे की बात करें तो नॉर्ड CE6 लाइट में शायद 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा जिसके साथ एक एक्स्ट्रा लेंस भी होगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। उम्मीद है कि यह फोन एंड्रॉयड 16 पर ऑक्सीजनओएस 16 के साथ चलेगा और सेफ्टी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर भी मिलेगा।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो नॉर्ड CE6 लाइट का बेस मॉडल 23,000 रुपये से कम में शुरू हो सकता है। बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स को ध्यान में रखते हुए अगर देखा जाए तो इसे 20,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

वैसे वनप्लस ने अभी तक डिटेल्स को कन्फर्म नहीं किया है और ये सभी संभावित स्पेसिफिकेशन्स हैं। लेकिन नॉर्ड CE6 सीरीज के बारे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैटरी लाइफ, डिस्प्ले क्वालिटी और ओवरऑल परफॉर्मेंस के मामले में यह एक दमदार अपग्रेड साबित होगा। अगर कीमत और फीचर्स सही हों तो यह फोन उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो बिना ज्यादा खर्च किए ढेर सारे फीचर्स चाहते हैं।

ये भी पढ़ें 

देसी कंपनी लावा के Lava Bold N2 Pro की लॉन्चिंग 31 मार्च को, फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक