OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इस साल लॉन्च हुए वनप्लस के सबसे सस्ते फोन की कीमत अर्श से फर्श तक पहुंच गई है। आप इस फोन को 873 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का अपग्रेड है। नए मॉडल में फोन की बैटरी समेत कई फीचर्स को बेहतर बनाया गया है। आइए, जानते हैं वनप्लस के इस फोन की नई कीमत और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत घटकर 17,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस का सबसे सस्ता फोन तीन कलर ऑप्शन- मेगा ब्लू, सुपर सिल्वर और अल्ट्रा ऑरेंज में आता है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से 873 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत हो गई आधी, 200MP कैमरा वाले फोन पर बंपर डिस्काउंट
संपादक की पसंद