1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ने AI फीचर वाला टैबलेट किया लॉन्च, 9510mAh की बैटरी समेत मिलते हैं तगड़े फीचर्स

OnePlus ने AI फीचर वाला टैबलेट किया लॉन्च, 9510mAh की बैटरी समेत मिलते हैं तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 16, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 08:26 pm IST

OnePlus Summer Launch इवेंट में चीनी ब्रांड ने अपना AI फीचर वाला टैबलेट Pad 2 भी लॉन्च किया है। यह टैबलेट हाई एंड Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus Pad 2 Launched- India TV Hindi
OnePlus Pad 2 Launched Image Source : ONEPLUS

OnePlus ने आज अपने Summer लॉन्च इवेंट में कई डिवाइसेज लॉन्च किए हैं, जिनमें Nord 4, Nord Buds 3 Pro, Watch 2R और OnePlus Pad 2 शामिल हैं। वनप्लस ने इस इवेंट में अपना अब तक सबसे तगड़ा टैबलेट पेश किया है, जो एडवांस AI फीचर से लैस है। वनप्लस ने अपने पहले टैबलेट के मुकाबले इसमें बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड किया है। यह टैबलेट 9,510mAh की बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

OnePlus Pad 2 की कीमत

OnePlus Pad 2 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। इस टैबलेट की पहली सेल 1 अगस्त को Amazon और OnePlus के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। Pad 2 की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

इस टैबलेट के साथ मिलने वाले एक्सटर्नल एक्सेसरीज Smart की-बोर्ड की कीमत 8,499 रुपये है। वहीं, इसके Stylo 2 पेन की कीमत 5,499 रुपये है।

OnePlus Pad 2 में मिलते हैं ये फीचर्स

  • वनप्लस का यह टैबलेट 12.1 इंच के 3K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डॉल्वी विजन, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • यह प्रीमियम टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  • इसमें 9,510mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इस टैबलेट के साथ कंपनी Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम ऑफर कर रही है।
  • इस टैबलेट में 6 स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं और यह OnePlus Stylo 2 Stylus पेन और OnePlus स्मार्ट की-बोर्ड जैसे एक्सेसरीज को सपोर्ट करता है।
  • इस टैबलेट के बैक में 13MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus Pad 2 के AI फीचर्स

इस टैबलेट के साथ कंपनी Open Canvas, AI Eraser 2.0, Smart Cutout 2.0, AI टूल बॉक्स, रिकॉर्डिंग समरी, स्कैन डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स जोड़े हैं, जो यूजर्स के कई काम को आसान बनाएंगे। ये सभी फीचर्स वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी मिलते हैं। यूजर्स Open Canvas के जरिए स्क्रीन को तीन भाग में बांट सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 12GB RAM, 100W सुपरफास्ट चार्जिंग और मैटल डिजाइन के साथ OnePlus Nord 4 की धमाकेदार एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक