1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung, Motorola को जाइए भूल, OnePlus ला रहा धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, डिजाइन के हो जाएंगे 'फैन'

Samsung, Motorola को जाइए भूल, OnePlus ला रहा धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, डिजाइन के हो जाएंगे 'फैन'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 18, 2024 07:30 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 07:30 pm IST

OnePlus जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी की गई है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में जबरदस्त कैमरा फीचर्स मिल सकता है।

OnePlus Flip- India TV Hindi
OnePlus Flip स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा। Image Source : FILE

OnePlus जल्द ही अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वनप्लस के इस फ्लिप स्मार्टफोन को भारत समेत ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। OnePlus इससे पहले भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुका है, जो Oppo Find N3 का रीब्रांड वर्जन है। वनप्लस का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन फ्लिप यानी क्लमशेल स्टाइल का होगा और Oppo Find N5 Flip का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। वनप्लस के इस फ्लिप स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक Samsung और Motorola के फ्लिप फोन की तरह होगा।

कैमरा फीचर्स लीक

चीनी टिप्सटर ने कंफर्म किया है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाद वनप्लस अब फ्लिप फोन पर भी काम कर रहा है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा के साथ-साथ मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। OnePlus का यह फ्लिप स्मार्टफोन क्लमशेल डिजाइन के साथ आएगा और इसके बैक में सर्कुलकर डिजाइन वाला कैमरा मिलेगा। फोन के फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ-साथ एक सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जाएगा।

Oppo Find N Flip के फीचर्स

OnePlus Flip में भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Oppo Find N3 Flip जैसा डिजाइन मिल सकता है। फोन के किसी फीचर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Find N3 Flip के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.8 इंच के मेन फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के मेन डिस्प्ले में AMOLED स्क्रीन मिलती है। साथ ही, इसके कवर डिस्प्ले में भी AMOLED स्क्रीन दी गई है। 

Find N3 Flip में MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। फोन के बैक में 50MP का मेन और 48MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के इस स्मार्टफोन में 32MP का इन-डिस्प्ले कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक