1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सिर्फ 11 दिन बाकी! खत्म हो जाएगा Windows 10 का सपोर्ट, दुनियभर के करोड़ों कम्प्यूटर्स का क्या होगा?

सिर्फ 11 दिन बाकी! खत्म हो जाएगा Windows 10 का सपोर्ट, दुनियभर के करोड़ों कम्प्यूटर्स का क्या होगा?

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 03, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 02:14 pm IST

माइक्रोसॉफ्ट का Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम अब अपनी जीवन सीमा के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 का सपोर्ट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

Windows 10, Microsoft,- India TV Hindi
14 अक्टूबर से माइक्रोसॉफ्ट Windows 10 का ऑफिशियल सपोर्ट बंद कर देगा। Image Source : OFFICIAL WEBSITE

दुनियाभर में करोड़ों Windows 10 यूजर्स के लिए चेतावनी की घंटी बज चुकी है। आगामी 14 अक्टूबर 2025 से माइक्रोसॉफ्ट Windows 10 का ऑफिशियल सपोर्ट बंद कर देगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद Windows 10 पर चलने वाले डिवाइस सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल फिक्स या नए फीचर्स नहीं प्राप्त करेंगे।

Windows 10 को 2015 में लॉन्च किया गया था और अब इसकी लाइफ साइकिल पूरी हो चुकी है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस ऐतिहासिक अपग्रेड के बाद यूजर्स को Windows 11 पर अपग्रेड करने की सलाह दी है। हालांकि, कंपनी एक साल का सपोर्ट एक्सटेंशन भी दे रही है, लेकिन इसके लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने होंगे।

कंप्यूटर काम करना बंद कर देगा?

Windows 10 का सपोर्ट खत्म होने का मतलब ये नहीं कि कंप्यूटर काम करना बंद कर देंगे। सिस्टम अभी भी चालू रहेगा, लेकिन सुरक्षा और नए फीचर्स की कमी से यह हैकर्स के लिए आसान टार्गेट बन सकता है। इसका असर विशेष रूप से उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो अपने सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट नहीं करते हैं।

Windows 11 पर अपग्रेड

हार्डवेयर चुनौतियां भी Windows 11 पर अपग्रेड करने की राह में बाधा बन सकती हैं। सभी Windows 10 सिस्टम Windows 11 को सपोर्ट नहीं करते। पुरानी मशीनों में पर्याप्त RAM, TPM 2.0, या CPU कम्पैटिबिलिटी न होने की वजह से अपग्रेड असंभव हो सकता है। ऐसे में यूजर्स ऑप्शन के तौर पर Linux या Chrome OS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम का चयन कर सकते हैं।

एक्सपर्ट का क्या कहना?

एक्सपर्ट का कहना है कि Windows 10 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को जल्द से जल्द अपग्रेड की प्लानिंग बनानी चाहिए। यदि आप Windows 11 पर स्विच करते हैं, तो न सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, बल्कि नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस का भी फायदा मिलेगा। साथ ही, यह बदलाव कारोबार और घर दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। कंपनियों को अपने ऑफिस सिस्टम अपडेट करना होगा, ताकि सेंसिटिव डेटा और नेटवर्क सुरक्षित रह सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक