1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Find N3 Flip आज भारत में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें प्राइस और स्पेक्स

Oppo Find N3 Flip आज भारत में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें प्राइस और स्पेक्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 12, 2023 07:51 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 07:51 am IST

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना नया फ्लिप फोन Oppo Find N3 Flip को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने तगड़े फीचर्स के साथ लैस किया है। ओप्पो के इस फ्लिप फोन में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जबकि बाकी के दो कैमरे 32 और 48 मेगापिक्सल के होंगे।

Oppo, Oppo Find N3 Flip, Oppo Find N3 Flip price, Oppo Find N3 Flip release date, Oppo Find N3 Flip - India TV Hindi
ओप्पो ने इस अपकमिंग फ्लिप फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। Image Source : फाइल फोटो

Oppo Find N3 Flip Launch: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि यह एक फोल्डेबल फ्लिप फोन होगा। कंपनी आज फ्लिप स्मार्टफोन की लिस्ट में Oppo Find N3 Flip को ऐड करने वाली है। ओप्पो के फैंस पिछले काफी दिनों से इस फ्लिप फोन का इंतजार कर रहे थे। ओप्पो ने इस क्लैमशेल फोल्डेबल फोन को अगस्त महीने में चीन में लॉन्च किया था और अब इसे इंडियन यूजर्स के लिए भारत में उतारा जा रहा है। 

Oppo Find N3 Flip में ओप्पो ने जबरदस्त फीचर्स के साथ लैस किया है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर दिया है। फ्लिप फोन की सीरीज में ओप्पो का यह दूसरा फोन होगा। इससे पहले कंपनी की तरफ से Oppo Find N2 Flip को लॉन्च किया गया था। लॉन्च से पहले ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अपकमिंग फ्लिप फोन की सीधी टक्कर Galaxy Z Flip 4 और Razr 2023 से होगी। 

Oppo Find N2 Flip को ओप्पो ने 89,999 रुपये में लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि Oppo Find N3 Flip को भी इसी प्राइस ब्रैकेट के आस पास ही लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आज से ही इसकी बुकिंग कर पाएंगे।

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Oppo Find N3 Flip में ग्राहकों में 6.8 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। 
  2. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स की होगी और साथ ही इसका रेजोल्यूशन फुल एचडी प्लस का होगा। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। 
  3. ओप्पो ने  इसमे कवर में 3.26 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। 
  4. फोटोग्राफी केलिए Oppo Find N3 Flip में ट्रिपल कैमरा स्लॉट होगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, सेकंडरी कैमरा 32 मेगापिक्सल का और थर्ड कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।
  5. इसमें मीडियाटेक डाइमेनसिटी 9200 का प्रोसेसर होगा।
  6. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 44W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज होगी।

यह भी पढ़ें- शाओमी की 32 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर, 10 हजार से भी कम हो गई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक