1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo के फ्लैगशिप सीरीज की भारत में वापसी! धांसू फीचर वाला Find X8 जल्द होगा लॉन्च

Oppo के फ्लैगशिप सीरीज की भारत में वापसी! धांसू फीचर वाला Find X8 जल्द होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 02, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Oct 02, 2024 09:36 pm IST

Oppo Find X8 Series को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो तकरीबन 4 साल के बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को भारतीय बाजार में उतारने वाली है।

Oppo Find X7 Series- India TV Hindi
Oppo Find X7 Series Image Source : FILE

Oppo Find X8 सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी ब्रांड की यह फ्लैगशिप सीरीज 4 साल के बाद भारतीय बाजार में पेश की जाएगी। इससे पहले Find X2 सीरीज को 2020 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इस सीरीज का कोई फोन भारतीय बाजार में नहीं पेश किया गया है। ओप्पो के इस सीरीज में दो फोन Find X8 और Find X8 Pro पेश किए जा सकते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर देखा गया है।

BIS पर हुआ लिस्ट

ओप्पो ने हालांकि अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस सीरीज के दोनों फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है, जो दर्शाता है कि यह सीरीज जल्द मार्केट में दस्तक देने वाली है। Oppo Find X8 को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर CPH2651 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसके अलावा इसे इंडोनेशिया की SDPPI डेटाबेस में भी लिस्ट किया गया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट्स पर फोन के किसी फीचर की जानकारी रिवील नहीं हुई है।

रेंडर हुआ लीक

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ओप्पो के इस फोन का रेंडर सामने आया था, जिसे Oppo Find सीरीज के हेड Zhou Yibao ने पोस्ट किया था। इसमें फोन के फ्लैट डिस्प्ले और पतले यूनीफॉर्म बेजल को देखा जा सकता है। फोन की स्क्रीन के चारों ओर मैटल फ्रेम दिया गया है। Zhou Yibao ने यह भी कंफर्म किया है कि इस फोन में 50W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं, यह फोन मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस के साथ भी कम्पैटिबल होगा।

मिलेंगे ये फीचर्स

Oppo Find X8 के अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट NFC, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, म्यूट स्लाइडर बटन आदि दिए जा सकते हैं। ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फोन में 5,700mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है और यह 80W वायर्ड के साथ-साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन में 16GB रैम दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - BSNL ने की बड़ी तैयारी, सस्ते रिचार्ज के बाद अब सस्ते स्मार्टफोन की बारी, Jio, Airtel के उड़े 'होश'

Latest Tech News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक