ओप्पो का स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। ओप्पो जल्द ही भारत में अपने स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो को बढ़ाने जा रहा है। कंपनी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Oppo Reno 12 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो ने भारत में इसकी लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अपमकिंग फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। Oppo Reno 12 सीरीज में ग्राहकों को एआई फीचर्स से लैस स्मार्टफोन मिलेंगे।
ओप्पो अपकमिंग सीरीज में दो स्मार्टफोन बाजार में उतारेगा जिसमें Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro होंगे। इस सीरीज के आने के बाद शाओमी, वीवो, रियलमी और सैमसंग को कड़ी टक्कर मिल सकती है। आइए आपको इस सीरीज के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
जानकारी के मुताबिक Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro दोनों में एआई इरेजर 2.0, एआई क्लियर वाइस फीचर, एआई बेस्ड फेस और एआई स्टूडियो जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं ओप्पो इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को Google Gemini एआई की भी सुविधा मिलने वाली है। इसमें एआई समरी, रिकॉर्ड समरी और एआई राइटर जैसे फीचर्स होंगे।
यह भी पढ़ें- इन 30 स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं है?
संपादक की पसंद