1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo भारत में जल्द लॉन्च करेगा iPhone की तरह दिखने वाला सस्ता फोन, BIS पर हुआ लिस्ट

Oppo भारत में जल्द लॉन्च करेगा iPhone की तरह दिखने वाला सस्ता फोन, BIS पर हुआ लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 05, 2024 07:13 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 07:13 pm IST

Oppo Reno 13 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS पर देखा गया है। चीन में यह फोन पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Oppo Reno 13 5G- India TV Hindi
Oppo Reno 13 5G Image Source : FILE

Oppo Reno 13 जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। ओप्पो के इस अपकमिंग मिड बजट फोन को BIS पर देखा गया है। इस फोन को इससे पहले कई और सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। अगले महीने यानी जनवरी में कंपनी का यह फोन भारतीय बाजार में एंट्री मार सकता है। चीनी ब्रांड के इस अपकमिंग फोन का लुक iPhone की तरह होने वाला है। साथ ही, इसमें NFC (नियर-फील्ड कम्युनिकेशन) का सपोर्ट मिलने वाला है।

Oppo Reno 13 हुआ BIS पर लिस्ट

ओप्पो ने अपनी इस मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज को पिछले दिनों चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज में Oppo Reno 13 के अलावा Oppo Reno 13 Pro भी शामिल हैं। इन दोनों फोन का लुक और डिजाइन एक जैसा होगा। हालांकि, हार्डवेयर फीचर में कई तरह के अंतर देखने को मिलेंगे। ओप्पो का यह मिड प्रीमियम बजट वाले फोन कुछ महीने पहले लॉन्च हुई Oppo Reno 12 सीरीज को रिप्लेस करेगी। ओप्पो हर साल इस सीरीज के दो मॉडल लॉन्च करता है।

MySmartPrice के मुताबिक, ओप्पो के इस मिड बजट फोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर CPH2689 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की लाइव इमेज NFC प्लेटफॉर्म पर देखी गई है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन 5,600mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसे दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और पर्पल में लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में भी इस फोन को चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसे फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। फोन के डिजाइन में भी किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक Oppo Reno 13 Pro का मॉडल नंबर CPH2697 होगा। FCC लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ लॉन्च होगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi जैसे फीचर्स मिलेंगे।

मिलेंगे ये संभावित फीचर्स

इस फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह 6.59 इंच के 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिल सकता है। ओप्पो के इस फोन के बैक में 50MP + 8MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - क्या है OnePlus का प्रोजेक्ट Starlight? चीनी कंपनी भारत में करेगी 6000 करोड़ का निवेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक