OYO ने अपने होटल्स में रूम बुकिंग में बड़े बदलाव कर दिए हैं। अब OYO hotel में अनमैरिड कपल्स रूम की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने होटल्स में चेक इन का नया रूल लगा दिया है। अगर आप कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे आपको दूसरे शहरों में जाना होता है और ठहरने के लिए होटल्स की बुकिंग करना पड़ता है तो यह खबर आपके काम की है। आपको OYO या फिर किसी भी दूसरे होटल में चेक इन करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
OYO होटल या फिर किसी भी दूसरे होटल में रूम बुकिंग के लिए चेक इन करते समय आईडी प्रूफ की डिमांड की जाती है। ज्यादातर लोग होटल में आईडी प्रूफ के तौर पर अपना आधार कार्ड दे देते हैं। अगर आपने भी कभी ऐसी गलती की है तो भूलकर भी दोबारा ऐसा न करें। आपकी एक गलती आपकी पूरी डिटेल्स को लीक कर सकती है।
दरअसल ज्यादातर होटल्स में रूम बुकिंग के दौरान आधार मांगा जाता है। लेकिन आपको अपने आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी देने से बचना चाहिए। आधार बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट होता है जिसमें हमारी कई तरह की पर्सनल डिटेल्स मौजूद रहती है। हमारे आधार कार्ड कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है इसलिए इसकी ओरिजनल कॉपी देने से बचना चाहिए। अगर आपने किसी होटल में आधार कार्ड दिया है तो मतलब आपने बड़ी गलती कर दी है। इससे आपके आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई आधार धारकों को मास्क्ड आधार कार्ड का भी ऑप्शन देता है। अगर आपसे होटल चेक इन के दौरान आधार कार्ड मांगा जाता है तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड पूरी तरह से सेफ होता है और इससे आपकी पर्सनल डिटेल भी छिपी रहती है। मास्क्ड आधार कार्ड में आपके पूरे आधार नंबर नहीं लिखे रहते जिसकी वजह से कोई भी आपकी डिटेल्स को चुरा नहीं सकता। मास्क्ड आधार कार्ड में शुरुआत के 8 नंबर पूरी तरह से ब्लर होते हैं और सिर्फ लास्ट के 4 डिजिट ही लिखे दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़ें- 16 जनवरी तक ही है BSNL का यह धांसू ऑफर, एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई सारे ऑफर्स
संपादक की पसंद